खबर आज तक

Himachal

हिमाचल: इस बार 15 अध्यापकों को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार , 5 सितंबर को राज्यपाल करेंगे सम्मानित

हिमाचल प्रदेश के 15 अध्यापकों को इस बार राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राज्य सरकार ने शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित अध्यापकों की सूची जारी कर दी है। इन शिक्षकों को वर्ष 2022 के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने और विद्यार्थियों के शिक्षण में विशेष रुचि लेने के लिए शिक्षक पुरस्कार दिया जा रहा है।

5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर राज्यपाल की ओर से इन्हें सम्मापित किया जाएगा। पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों में प्रिंसिपल सतीश कुमार, गजेंद्र सिंह ठाकुर और सुरेंद्र सिंह के अलावा प्रवक्ता कुलदीप सिंह और राय सिंह रावत, डीपीई विनोद कुमार, टीजीटी(एम) प्रदीप कुमार, टीजीटी(एनएम) निशिकांत, डीएम चमन लाल, ओटी चमन लाल, एचटी संजीव कुमार, जेबीटी अच्छर लता, मोहन लाल शर्मा और अनुराधा शामिल हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top