खबर आज तक

Himachal

सुधीर शर्मा के ड्रीम प्रोजेक्ट पर सीएम सुक्खू ने लगाई मुहर

सुधीर शर्मा 

शिमला के जाठिया देवी में विकसित होगी टाउनशिप, बजट भाषण में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सुधीर शर्मा के विजन को जमकर सराहा

धर्मशाला से विधायक एवं पूर्व शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा के द्वारा पिछले कार्यकाल में कई प्रोजेक्ट शुरू किए गए थे। इनमें से कई प्रोजेक्ट आगे बढ़ रहे हैं। अब सुधीर शर्मा का एक बड़ा देशव्यापी प्रोजेक्ट प्रदेश की कांग्रेस सरकार शुरू करने जा रही है। शुक्रवार को बजट सत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंंह सुक्खू ने जाठिया देवी टाउनशिप प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।

बजट भाषण में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व में शहरी विकास मंत्री रहते सुधीर शर्मा ने जाठिया देवी टाउनशिप की जरूरत को समझा था। उन्होंने इसके लिए प्रयास किए थे। उन्हांने कहा कि धर्मशाला से मौजूदा विधायक व पूर्व शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा के विजन से कई प्रोजेक्ट आगे बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस सरकार उनके इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट को हर हाल में पूरा किया जाएगा। सीएम की इस घोषणा के बाद पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है। प्रदेश भर में सुधीर शर्मा के समर्थक सीएम की घोषणा के वीडियो को शेयर कर रहे हैं। इस बारे में सुधीर शर्मा ने कहा कि पूरे हिमाचल का समग्र विकास ही उनका सपना है। वह चाहते हैं हिमाचल में पर्यटन नई ऊंचाइयों को छुए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top