खबर आज तक

Himachal

सिंथेटिक स्टेडियम धर्मशाला में सात मई को जिला स्तरीय एथलेटिक मीट का होगा आयोजन

featured

सिंथेटिक स्टेडियम

जिला स्तरीय एथलेटिक मीट का आयोजन सात मई को सिंथेटिक स्टेडियम धर्मशाला में होगा। इस प्रतियोगिता में अंडर-14 लड़के व लड़कियों के लिए 60 व 600 मीटर रेस व शॉटपुट के मुकाबले होंगे। वहीं अंडर-16 लड़के व लड़कियों के लिए 100, 300, 1000 मीटर रेस और शॉटपुट प्रतियोगिता होगी। वहीं अंडर-18 लड़के व लड़कियों के लिए 100, 200, 400, 800, 1500, 3000 मीटर रेस और शॉटपुट, अंडर-20 लड़के व लड़कियों के लिए 100, 200, 400, 800, 1500, 5000 और 10000 मीटर रेस का आयोजन होगा।

वहीं शॉटपुट पुरुष व महिला वर्ग में 100, 200, 400, 800, 1500, 5000 और 10000 मीटर रेस व शॉटपुट प्रतियोगिताएं होंगी। जिला कांगड़ा एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जो खिलाड़ी भाग लेना चाहते हैं, वह सुबह नौ बजे तक अपनी किट व आयु प्रमाण पत्र व 100 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के साथ इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता के आधार पर ही जिला कांगड़ा की टीम का चयन किया जाएगा, जो 21-22 मई को बिलासपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top