खबर आज तक

Himachal

विधानसभा के बाहर भाजपा विधायकों ने जमीन पर बैठकर अपने आसपास लगाई लोहे की चेन,चेन में ताले लगाकर किया प्रदर्शन

विधानसभा
featured

विधानसभा

भाजपा विधायकों ने आज विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले परिसर के गेट नंबर 1 के बाहर लोहे की चेन में ताले लगाकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सरकार द्वारा संस्थान बंद करने के विरोध में किया गया। विपक्ष चाहता था कि सरकार बिना किसी शर्त बंद किए गए संशोधनों को जनहित में खोलें। भाजपा ने कांग्रेस विधायकों द्वारा धक्का मुक्की करने को लेकर वाक आऊट किया। भाजपा विधायक मुख्यमंत्री से मिलने के लिए उनके कार्यालय के बाहर गए थे। जहां पर सभी विधायकों ने जमीन पर बैठकर अपने आसपास लोहे की चेन लगाई, जिस पर ताले लगे हुए थे। इस बीच कांग्रेस के विधायक आए और विरोध कर रहे भाजपा विधायकों के खिलाफ पलट कर नारेबाजी करने लगे। इस बीच आपस में धक्का-मुक्की होने की बात सामने आई।

भाजपा विधायक सदन में हाथों में कागज लिए हुए थे, जिस पर कुछ बना हुआ था। विपक्ष के नेता नारेबाजी करने लगे और प्रश्नकाल प्रभावित हुआ। करीब 10 मिनट तक विपक्षी सदस्यों द्वारा नारेबाजी की गई। उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से आग्रह करने पर जयराम ठाकुर को बोलने का समय दिया गया। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह सामान्य परिस्थिति में संस्थान बंद करने से हाहाकार मचा है।

जयराम सरल स्वभाव के, पर आज बोल रहे झूठ- सुक्खू

हम मुख्यमंत्री से मिलकर आग्रह करना चाहते थे कि इन संस्थानों को खोला जाए। लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर सत्तापक्ष के विधायक रास्ता रोककर खड़े थे और हम मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे। लेकिन कांग्रेस विधायकों ने गुंडागर्दी दिखाई। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस विधायक गुंडागर्दी पर उतर आए और विधायकों के इसी व्यवहार को लेकर विपक्ष वाकआउट कर रहा है। इस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सरल स्वभाव के हैं, लेकिन आज बिल्कुल झूठ बोल रहे हैं ऐसा कुछ नहीं हुआ है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top