खबर आज तक

Himachal

लाहौल की रवीना ठाकुर इंडिगो एयरलाइंस के साथ 13 वर्ष का कार्यकाल हुआ पूरा, इस अवसर पर उन्हें इंडिगो एयरलाइंस की ओर से किया सम्मानित

featured

लाहौल की रवीना ठाकुर

लाहौल की रवीना ठाकुर इंडिगो एयरलाइंस के साथ बतौर पायलट कार्य करते हुए 13 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुकी हैं। इस अवसर पर उन्हें इंडिगो एयरलाइंस की ओर से सम्मानित किया गया। विधायक रवि ठाकुर की बेटी रवीना महज 17 वर्ष की आयु में अमेरिका के ओकलाहोमा में पायलट का लाइसेंस हासिल करने वाली महिला बनी हैं। वह इंडिगो एयरलाइंस के साथ विमान उड़ा रही हैं।

रवीना ठाकुर इंडिगो कंपनी में बतौर सीनियर पायलट दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य पूर्व और देश के भीतर सभी घरेलू क्षेत्रों के लिए उड़ान भरकर सेवाएं दे रही हैं। 13 साल पूरे करने पर रवीना ठाकुर को इंडिगो कंपनी की ओर से सम्मानित किया गया है। रवीना ने कोविड-19 के दौरान भारत सरकार के वंदे भारत मिशन में भरी गई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की कमान भी संभालकर हिमाचल का गौरव बढ़ाया था। उन्हें भारत सरकार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया है। रवीना ठाकुर के पिता लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। रवि ठाकुर ने कहा कि रवीना ने छोटी सी उम्र में ही अपने सपनों को सच कर दिखाया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top