खबर आज तक

Himachal

राहुल गांधी ने देशभर के नेताओं को इकट्ठा कर अदालत पर दबाव बनाने का किया प्रयास : अनुराग ठाकुर

Featured

राहुल गांधी ने देशभर 

केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अपील दायर करने गए राहुल गांधी ने देशभर के नेताओं को इकट्ठा कर अदालत पर दबाव बनाने का प्रयास किया है। जिस अपील को दायर करने के लिए खुद जाने तक की आवश्यकता नहीं थी, वहां तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों को साथ लेकर गए। इस तरह का ढोंग रचकर राहुल गांधी एक बार फिर हंसी का पात्र बने हैं। बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी न्यायालय के अयोग्य करार देने के फैसले के एकदम बाद भी अपील दायर कर सकते थे। लेकिन उन्होंने एक ढोंग रचा, जिसका कांग्रेस को जवाब देना चाहिए। इसके बाद कांग्रेस ने अपने निजी स्वार्थ के लिए संसद सत्र को हंगामे के भेंट चढ़ा दिया है।

कांग्रेस के लिए एक व्यक्ति देश, संसद और न्यायालय के ऊपर हो गया है। राहुल गांधी ने जो पिछड़े समाज का अपमान किया उसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए थी। लेकिन उनका अहंकार एक बार फिर नजर आया है। यही अहंकार उन्हें ले डूबेगा । इसी रवैये के चलते कांग्रेस के सहयोगी भी उन्हें छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हर चुनाव नरेंद्र मोदी के चेहरे पर लड़ती है। प्रदेश में भी मोदी के नाम पर ही चुनाव लड़ा जाएगा। प्रदेश की जनता भी लोकसभा की चारों सीटें मोदी सरकार की झोली में डालेगी। मोदी सरकार ने प्रदेश को बहुत कुछ दिया है। साल 2014 से पहले बिलासपुर में कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं था। अब हाइड्रो कॉलेज, एम्स और फोरलेन बनकर तैयार हैं।

भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन को भी इस साल 1,000 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। उन्होंने भी निर्माण कर रही कंपनियों को तेज गति से काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया आज भारत की सराहना कर रही है। आज देश का नेता भी नंबर वन और अर्थव्यवस्था भी नंबर वन है। मोदी सरकार ने कोविड महामारी में लोगों को मुफ्त दवा लगाई। आज भारत हथियार निर्यात कर रहा है। साथ ही महंगाई पर अंकुश लगाया है। मोदी सरकार ने खेलों को नई गति देकर बजट बढ़ाकर 3397 करोड़ कर दिया है। इस 15 अगस्त तक देश भर 1000 खेलो इंडिया सेंटर शुरू किए जाएंगे, जिनमें से 940 को मंजूरी दी जा चुकी है। इस मौके पर विधायक त्रिलोक जमवाल, रणधीर शर्मा सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top