खबर आज तक

Himachal

मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रदेश के कई भागों में बारिश, ओलावृष्टि

Featured

मौसम विभाग 

मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रदेश के कई भागों में बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ चलने की सूचना है। कांगड़ा जिले के लंबागांव, शाहपुर, गगल व अन्य भागों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। इस दौरान अंधड़ भी चला। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में दो दिन भारी बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई भागों में 23 व 24 मई को भारी बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं, 25, 26 व 27 मई के लिए अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिर सकते हैं। 28 मई तक प्रदेश कई भागों में मौसम बिगड़ा रहेगा। उधर, ऊना सोमवार को सबसे गर्म दिन रहा। तापमान 42.4 डिग्री तक पहुंच गया।  वहीं, विभाग के अलर्ट के बीच मंगलवार सुबह शिमला में मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर से बादल छाए हुए हैं।

दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह

मौसम विभाग के अनुसार भारी बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ चलने से भूस्खलन, खड़ी फसलों, फलों के पौधों और नई पौध को नुकसान हो सकता है। हवा की गति में भी 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार होने का पूर्वानुमान है। संबंधित विभागों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है। ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने से हिमाचल प्रदेश में सेब बागवानी को भी नुकसान हो सकता है।

न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 19.3, सुंदरनगर 17.7, भुंतर 13.8, कल्पा 9.4, धर्मशाला 17.2, ऊना 22.2, नाहन 21.5, केलांग 6.7, पालमपुर 20.0, सोलन 17.2, कांगड़ा 21.4, मंडी 18.1, बिलासपुर 21.0, हमीरपुर 20.0, चंबा 17.6, डलहौजी 20.0, जुब्बड़हट्टी 22.2, कुफरी 17.1, नारकंडा 14.4, भरमौर 13.0, रिकांगपिओ 12.9, धौलाकुआं 22.7, बरठीं 18.5, पांवटा साहिब 26.0 और देहरागोपीपुर में 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top