खबर आज तक

Himachal

मौसम ने फिर बदली करवट, मौसम विभाग ने बारिश बर्फबारी को लेकर फिर से यलो अलर्ट किया जारी 

मौसम हुआ सुहाना
Featured

मौसम ने फिर बदली करवट

हिमाचल प्रदेश में सोमवार और मंगलवार को बारिश-ओलावृष्टि के आसार हैं। मौसम विभाग ने बारिश बर्फबारी को लेकर फिर से यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं। साथ ही आंधी के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विज्ञान शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल का कहना है कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ अभी सक्रिय है। प्रदेश में छह अप्रैल तक मौसम खराब रहेगा। इसके बाद प्रदेश में धूप खिलने के आसार हैं। वहीं रविवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम साफ बना रहा। धूप खिलने से लोगों को पिछले करीब कई दिनों से हो रही लगातार बारिश से राहत मिली है।

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य है, जबिक अधिकतम तापमान सामान्य से कम चल रहा है। तापमान में आई गिरावट प्रदेश के बागबानों के लिए नुकसान दायक साबित हो सकती है। ऐसे में तापमान में आई गिरावट के कारण फस्र्ट स्टेज की फ्लावरिंग को नुकसान होने के आसार हैं। बागबानी विशेषज्ञ डा. एसपी भारद्वाज का कहना है कि लोअर बेल्ट में फस्र्ट स्टेज की फ्लावरिंग हो चुकी है। यहां पर सेब की सेटिंग पर असर पड़ सकता है, क्योंकि तापमान कम होने व बारिश के कारण बागीचों में मधुमक्खियां नहीं आएगी। इससे पॉलीनेशन की प्रक्रिया बाधित हो सकती है। हालंाकि जहां फूल सुरक्षित हैं, वहां ज्यादा दिक्कतें नहीं है। इसके अलावा अपर और मिडल बेल्ट में सेब की फसल को नुकसान नहीं है। इसके अलावा स्टोन फ्रूट में सेटिंग हो चुकी है।

ऐसे में स्टोन फ्रूट की फसल खतरे से फिलहाल बाहर है। वहीं कृषि विभाग के निदेशक डॉ. राजेश कौशिक का कहना है कि कृषि विभाग के लिए यह बारिश नुकसान दायक है। गेहूं की फसल जहां गिर गई है, उसके सडऩे की संभावनाएं बढ़ गई हैं। गेंहू की फसल पकने की कगार पर थी। ऐसे में बारिश का होना नुकसानदायक है। जहां फसल गिर गई हैं, उसमें चूहे लगने की संभावना भी है। इसके अलावा मटर की फसल के साथ साथ दालों में चने की फसल पर भी इसका गलत प्रभाव पड़ेगा। प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान रविवार को सिरमौर जिला के धौलाकुआ में दर्ज किया गया है। यहां का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा राजधानी शिमला में अधिकतम तामपान 15.6 डिग्री सेल्सियस, कांगड़ा में 23.1 डिग्री सेल्सियस, चंबा में 23.0 डिग्री सेल्सियस, सियोबाग में 20 सेंटीमीटर, हमीरपुर में 25.3 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 25.5 डिग्री सेल्सियस, नारकंडा में 12 डिग्री सेल्सियस, भुंतर में 23.8 डिग्री सेल्सियस और सुंदरनगर में 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top