खबर आज तक

Himachal

मैक्लोडगंज में मिला विदेशी का शव ,नशे की हालत में था विदेशी 

Featured

मैक्लोडगंज में मिला 

अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल मैक्लोडगंज चौक पर नशे की हालत में मिले विदेशी पर्यटक की जोनल हॉस्पिटल धर्मशाला में मौत हो गई। मृतक की पहचान रूस के रहने वाले एलेक्जेंडर(44) के रूप में हुई है। यह 29 मार्च को टूरिस्ट वीजा पर ही धर्मशाला पहुंचा था। एएसपी हितेश लखनपाल ने बताया कि मैक्लोडगंज पुलिस स्टेशन को स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मुख्य चौक मैकलोडगंज के पास एक दुकान के बाहर नशे की हालत में पड़ा हुआ है। इस सूचना पर एसएचओ मैक्लोडगंज स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे जहां एक विदेशी प्रतीत होने वाला व्यक्ति नशे की हालत में पड़ा हुआ था और कुछ बड़बड़ा रहा था।

तत्काल एम्बुलेंस को बुलाया गया और तुरंत उसे जोनल अस्पताल धर्मशाला में स्थानांतरित कर दिया गया। व्यक्ति के साथ एक पुलिस कर्मी भी भेजा गया था। कुछ देर बाद जोनल हॉस्पिटल से सूचना मिली कि उस व्यक्ति की मौत हो गई है। तत्काल एसएचओ मैक्लोडगंज स्टाफ सहित हॉस्पिटल धर्मशाला पहुंचे। मृतक की तलाशी ली गई और मृतक की जैकेट से एक पासपोर्ट बरामद किया गया, जिस पर उसका नाम एलेक्जेंडर लिखा हुआ था। इनकी उम्र करीब 44 साल है। राष्ट्रीयता की पुष्टि के लिए मामला विदेश मंत्रालय के अधिकारियों को प्रेषित किया गया है। शव को जोनल हॉस्पिटल धर्मशाला की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान या कुछ भी नहीं देखा गया है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगामी कार्यवाई अम्ल में लाई जाएगी

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top