खबर आज तक

Himachal

माता चामुंडा भगवती मसेरन को समर्पित तीन दिवसीय पधर पाली का किसान मेला धूमधाम के साथ शुरू

Featured

माता चामुंडा भगवती 

माता चामुंडा भगवती मसेरन (द्रंग) को समर्पित तीन दिवसीय पधर उपमंडल की ग्राम पंचायत पाली का किसान मेला धूमधाम के साथ शुरू हुआ। माता चामुंडा भगवती ने मेहमान देवता अपने छोटे भाई देव पाईंदल ऋषि डोलरा के साथ देव मिलन किया। उसके पश्चात दोनों देव रथ माता की पादुका सह स्थली पहुंचे। यहां माता चामुंडा के गूरों ने देव खेल ली।

माता चामुंडा ने पाली मेला की अपनी तीथ को सहर्ष स्वीकार किया और मेला कमेटी सहित सभी को खुशहाली का आशीर्वाद दिया। मेले में आये सभी देवता सब्जी मंडी में एकत्र हुए। यहां से माता चामुंडा भगवती की अगुवाई में शोभायात्रा निकाली। सभी देवता शोभायात्रा में शामिल हुए और मेला पंडाल पहुंचे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top