खबर आज तक

Himachal

मंडी शहर के पुल घराट के पास एक तेंदुए का शव बरामद 

Featured

मंडी शहर के पुल घराट 

मंडी शहर के पुल घराट के पास एक तेंदुए का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए के शव का अग्निदाह किया जाएगा। तेंदुए की उम्र करीब तीन साल थी।

घटना की पुष्टि करते हुए वन मंडल अधिकारी मंडी वासु डोगरा ने बताया कि गत रात्रि करीब आठ बजे उन्हें सूचना मिली की किसी अज्ञात वाहन चालक ने एक मादा तेंदुए को टक्कर मारकर घायल कर दिया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो देखा की तेंदुए की मौत हो चुकी थी, जबकि वाहन चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो चुका था। उन्होंने बताया कि तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा उसके बाद शव का अग्निदाह किया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top