खबर आज तक

Himachal

बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री सुक्खू ने लिए बड़े फैसले

featured

बुधवार को हुई कैबिनेट

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में बुधवार को हुई हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट ने यह फैसला भी लिया कि 18 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग की स्पीति घाटी की सभी पात्र 9,000 महिलाओं को इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि के रूप में प्रतिमाह 1,500 रुपये मिलेंगे। इनमें छोमो या नन भी शामिल हैं। सीएम ने इसकी घोषणा हिमाचल दिवस पर स्पीति में ही की थी। महिलाओं को मिलने वाली सम्मान निधि का यह पहला चरण है। दूसरे चरण में कुछ और महिलाओं को यह राशि मिलना शुरू होगी। कांग्रेस की चुनाव प्रचार के दौरान दी गईं 10 गारंटियों में यह शामिल थी। इसके अलावा तंबाकू उत्पादों पर टैक्स बढ़ा दिया गया है।

राज्य की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र तैयार होगा

कैबिनेट बैठक में निर्णय हुआ कि हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र तैयार करने के लिए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में एक मंत्रिमंडलीय उप समिति गठित की जाएगी, जिसमें कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह सदस्य के रूप में शामिल होंगे। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू बार-बार कह रहे हैं कि पिछली सरकार ने वर्तमान सरकार पर बड़ी संख्या में देनदारियां छोड़ दी हैं।

कनिष्ठ अभियंताओं के 100 पदों सहित भरे जाएंगे 152 पद

प्रदेश सरकार ने कनिष्ठ अभियंताओं के 100 पदों सहित कुल 152 पद भरने का फैसला लिया है। मंत्रिमंडल ने लोक निर्माण विभाग में कनिष्ठ अभियंता (सिविल) के 50 पदों तथा जूनियर ड्राफ्ट्समैन के 30 पदों को भरने को मंजूरी दी। जल शक्ति विभाग में सीधी भर्ती के माध्यम से सहायक अभियंता (सिविल) के 15 पदों तथा कनिष्ठ अभियंता (सिविल) के 50 पदों को भरने की स्वीकृति दी गई। मंत्रिमंडल ने सहकारिता विभाग में सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समिति के तीन रिक्त पदों और जिला कांगड़ा स्थित राजीव गांधी राजकीय स्नातकोत्तर आयुर्वेदिक महाविद्यालय पपरोला में सीधी भर्ती के माध्यम से आयुष विभाग में प्रवक्ता के चार पदों को भरने को मंजूरी दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top