खबर आज तक

Himachal

बीबीएमबी कॉलोनी के आवासों की बारिश में छत टपकने से गुस्साई महिलाओं ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

बीबीएमबी कॉलोनी 

बीबीएमबी कॉलोनी के आवासों की बारिश में छत टपकने से गुस्साई महिलाओं ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान महिलाओं ने बीबीएमबी के कर्मचारियों को भाखड़ा ड्यूटी पर ले जाने वाली बसों को नंगल-भाखड़ा मुख्य मार्ग पर रोककर धरना प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि देर रात हुई बारिश का पूरा पानी छतों से घरों में पहुंच गया। इससे घर में रखा सामान खराब हो गया है। उन्होंने बताया कि प्रबंधन के अधिकारियों के ध्यान में यह मामला कई बार उठाया गया है लेकिन उनके कानों पर जूं तक नही रेंग रही है।

महिलाओं के इस धरने को उस समय और मजबूती मिली जब भाखड़ा व्यास कर्मचारी यूनियन (एटक) भी अपना समर्थन देते हुए धरने पर बैठ गए। इस मौके जसविंद्र, बख्शो, कुसम, वंदना, इंदु, संतोष कुमारी, सुलताना और मंजू ने कहा कि बीबीएमबी पॉवर विंग ने डबल एचईवी ब्लॉक के मकानों की छतों पर टाइलें लगाने के लिए छतों की खुदाई किए कई दिन हो गए हैं, लेकिन इसके बाद ठेकेदार काम नहीं कर रहा है। इस वजह से विगत रात हुई जोरदार बारिश के कारण छतों से पूरा पानी कमरों और रसोई में भर गया। मामले को गरमाता देख विभाग के आरई प्रवीण कुमार अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान महिलाओं उन्हें समस्या से अवगत करवाया। सुबह सात बजे शुरू हुआ धरना नौ बजे समाप्त हुआ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top