खबर आज तक

Himachal

प्रदेश स्कूल शिक्षा बॉर्ड आज करेगा 12वीं का परिणाम घोषित

featured

प्रदेश स्कूल शिक्षा

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बीते वर्ष बारहवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा 18 जून को जारी किया था। 2022 में बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 93.90 प्रतिशत रहा था। अप्रैल में शुरू हुआ मूल्यांकन उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य अप्रैल माह के पहले सप्ताह में शुरू हुआ था। बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम को जल्द घोषित करने के लिए बोर्ड प्रबंधन ने अपने कुछ कर्मचारियों की छुट्टियां तक रद्द की थीं। 1 लाख विद्यार्थियों ने दी है परीक्षा प्रदेश भर में 1,03,932 के करीब विद्यार्थियों ने बोर्ड की टर्म-2 की परीक्षाएं दी थीं। बोर्ड की ओर से इन परीक्षाओं के आयोजन के लिए प्रदेश में 2200 से अधिक परीक्षा केंद्रों का गठन किया गया था।

मार्च 2023 में हुई थी परीक्षा शुक्रवार देर शाम तक 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम तैयार कर लिया गया था। इसे आज सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन दो चरणों में किया था। पहले टर्म की परीक्षाएं पिछले साल सितंबर-अक्तूबर और दूसरे टर्म की परीक्षाओं का आयोजन मार्च 2023 में किया गया था। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कुछ देर में घोषित करेगा 12वीं कक्षा का परिणाम हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा के वार्षिक नतीजों का इंतजार खत्म हो गया है। परिणाम आज 11 बजे घोषित किए जाएंगे। इसके लिए शिक्षा बोर्ड ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि शिक्षा बोर्ड ने इस बार रिकॉर्ड समय में रिजल्ट तैयार किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top