खबर आज तक

Himachal

पीजीआई में इलाज करवाने के लिए आने वाले लोगों के लिए जन कल्याण सेवा सोसायटी करने जा रही आसरा प्रदान

featured

पीजीआई में इलाज

दृढ़ निश्चय हो तो असंभव कुछ नहीं होता। इसका उदाहरण चंडीगढ़ में रह रहे हिमाचल के लोगों ने दिया है। चंडीगढ़ में रह रहे हिमाचल के लोगों की एक संस्था पीजीआई जाने वाले मरीजों और तीमारदारों के लिए धर्मशाला का निर्माण करवा रही है। जन कल्याण सेवा सोसायटी ट्राईसिटी इस काम का बीड़ा उठाया है। अब किसी भी मरीज और तीमारदार को अस्पताल के बाहर और सड़कों पर रातें नहीं गुजारनी पड़ेंगी। इस धर्मशाला पर करीब पांच करोड़ रुपये की राशि खर्च हो रही है। इसमें हिमाचल व अन्य राज्यों से पीजीआई में इलाज करवाने के लिए आने वाले लोगों के लिए जन कल्याण सेवा सोसायटी आसरा प्रदान करने जा रही है।

उनको चंडीगढ़ जैसे शहर में हजारों रुपये खर्च करके कमरे लेने की जरूरत नहीं होगी। संस्था के महासचिव ने बताया कि उनकी सोसायटी इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने भी दिया मदद का आश्वासन बीते शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू चंडीगढ़ के हिमाचल भवन में पहुंचे तो उनका अखिल संयुक्त मोर्चा के चेयरमैन राजेश ठाकुर, अध्यक्ष जगदेव पटियाल समस्त ट्राईसिटी सनातन धर्म प्रेमी, जन कल्याण सेवा सोसायटी के महासचिव केसी ठाकुर, प्रधान मदन लाल डोगरा, कोषाध्यक्ष ओंकार चंद ठाकुर, सलाहकार विक्रम राणा व सभी सम्मानित सदस्यों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और इस धर्मशाला के निर्माण की जानकारी साझा की। सीएम ने सरकार की तरफ से भी मदद करने का आश्वासन भी दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top