खबर आज तक

Himachal

पहल: धर्मशाला में जल्द खुलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का वेलनेस सेंटर,प्रोफेशनल ट्रेनर देंगे टिप्स

पहल

धर्मशाला। हिमाचल के नामी कारोबारी व समाजसेवी राजीव गुप्ता जल्द ही धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर का वेलनेस सेंटर खोलने जा रहे हैं। मौजूदा समय में राजीव गुप्ता नई दिल्ली में कई बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों के बिजनेस एडवाइजर हैं। वह धर्मशाला में अपने सहयोगी दिशांत कपिल के साथ मिलकर नया वेलनेस सेंटर खोलेंगे।

इसमें करीब 10 कनाल में खुलने वाले इस सेंटर में प्रोफेशनल ट्रेनर यहां आने वाले लोगों का आयुर्वेद, नैचुरोपैथी व योगा आदि पर टिप्स देंगे। इन केंद्र में टीकाकरण, किशोर स्वास्थ्य, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर रोग प्रबंधन एवं उपचार, ओरल हेल्थ, मेंटल हेल्थ, योगा और एक्सरसाइज, काउंसिलिंग, स्कूल हेल्थ एजुकेशन आदि सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा इस सेंटर में पहाड़ी कल्चर को भी प्रोमोट किया जाएगा। इसमें कई गतिविधियां हिमाचली संस्कृति को दर्शाएंगी। वेलनेस सेंटर के लिए धर्मशाला के सिद्धपुर में लोकेशन देख ली है। जल्द ही इसका शिलान्यास करवाया जाएगा। यह भवन उच्च स्तर के मानकों पर बनेगा। मौजूदा समय में राजीव गुप्ता नई दिल्ली में 15 से ज्यादा बड़ी कंपनियों में बिजनेस एडवाइजर हैं। उनके स्टाफ में ही दर्जनों लोग हैं। उनके उत्तराखंड व अन्य स्थान पर होटल भी हैं।

इस सेंटर में राजीव गुप्ता के अलावा दिशांत कपिल व अध्यात्मिक टीचर कंचन शर्मा संचालन में अहम भूमिका निभाने वाले हैं। दिशांत कपिल कांगड़ा जिला के जवाली के रहने वाले हैं। वह समाजसेवी व होटल व्यवसायी हैं। उनके हिमाचल, गोवा व अन्य स्थानों पर रिजार्ट हैं। राजीव गुप्ता मूल रूप से हिमाचल के कांगड़ा शहर के रहने वाले हैं। वह ज्यादातर नई दिल्ली में रहते हैं।

उनकी समाजसेवा की गतिविधियों के चलते उन्हें कई अवार्ड भी मिल चुके हैं। साल 2010 में उन्हें हिमाचल राज्य की तरफ से समाज के उत्थान व चैरिटी के लिए सम्मानित किया जा चुका है। साल 2009 में उन्हें हिमाचल सरकार ने यंग एंटरप्रेनयोर आफ दि ईयर अवार्ड दिया था। साल 2003 में उन्हें इजराइल देश की ओर से नवाजा गया था।

यह उन्हें व्यापार संबंधों को बढ़ाने में योगदान पर दिया गया था। साल 2022 में जनमानुस सेवा संगठन कांगड़ा की तरफ से भी इन्हें सम्मानित किया गया है। उनके सहयोगी दिशांत कपिल ने बताया कि धर्मशाला में बनने जा रहे वेलनेस सेंटर के लिए तैयारियां चल रही हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top