खबर आज तक

Himachal

चुनाव आए तो पीएम मोदी को याद आया एक देश, एक चुनाव : पुनीत मल्ली

चुनाव आए

धर्मशाला । लोकसभा चुनावों के नजदीक आते ही पीएम मोदी को फिर से देश प्रेम जाग पड़ा है। इस बार पीएम मोदी ने जनता पर एक देश, एक चुनाव का मायाजाल फेंका है। यह आरोप हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश को-आर्डिनेटर एवं खाद्य आपूर्ति निगम के डायरेक्टर पुनीत मल्ली ने भाजपा पर लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता पाने के लिए देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं से खेल रही है और सत्ता पाने के बाद लोगों को दरकिनार कर दिया जाता है। उन्होंने पीएम मोदी और भाजपा नेताओं से पूछा कि हिमाचल के लोग आपदा से जूझ रहे हैं, तो क्यों नहीं विशेष सत्र बुलाकर इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया गया।

हिमाचल की 70 लाख आबादी का दर्द पीएम मोदी नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि क्या हिमाचल के लोग भारत के नागरिक नहीं हैं, इस मुसीबत की घड़ी में केंद्र से उन्हें तत्काल राहत क्यों नहीं दी जा रही है। पुनीत मल्ली ने कहा कि इससे साफ पता चलता है कि भाजपा सिर्फ सत्ता की लोभी है, उसे जनता को कोई लेना-देना नहीं हैं।

*बॉक्स: काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती*

उन्होंने कहा कि सबसे पहले पीएम मोदी और भाजपा ने देश के लोगों के खाते 15 लाख आने का जाल फेंका और हमारे देश की भोली जनता उनकी बातों में आ गई, फिर पीएम मोदी ने किसानों की आय को दोगुना करने के नाम पर चक्रव्यूह रचा और अब एक देश एक चुनाव नया ड्रामा रचा दिया। उन्होनें कहा कि लोग अब भाजपा की नई चाल को समझ गए हैं और वैसे भी काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। उन्होंने भाजपा नेताओं को सलाह दी है कि लोगों को गुमराह करने के बजाय आपदा की इस घड़ी में केंद्र से इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करवा कर उन्हें मदद देने में प्रदेश सरकार का सहयोग करें।

: किसी भाजपा नेता राष्ट्रीय आपदा का मुद्दा नहीं उठाया*

पुनीत मल्ली ने कहा कि हिमाचल इतनी बड़ी आपदा से गुजर रहा है भाजपा की शीर्ष नेतृत्व लोकसभा चुनाव में सत्ता हासिल करने के लिए चक्रव्यूह रच रहा है। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि प्रदेश के भाजपा नेता भी केंद्र की हां-हां मिला रहे हैं। प्रदेश भाजपा को चाहिए था कि इस आपदा को केंद्र से राष्ट्रीय आपदा घोषित करवाने का प्रयास करते, लेकिन आज तक एक भी नेता ऐसा नहीं कहा कि इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाना चाहिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top