खबर आज तक

Himachal

पत्रकार मृत्युंजय पुरी ने खोली काले धंधे की पोल, नटवरलालों के उड़े होश

पत्रकार मृत्युंजय पुरी

धर्मशाला के धांसू जर्नलिस्ट की बहादुरी के किस्से पूरे हिमाचल में

एसपी कांगड़ा शालिनी अग्रिहोत्री ने कहा, पुरी की मदद से ट्रेस हुआ केस

धर्मशाला। हिमाचल में इलेक्ट्रानिक मीडिया के सबसे पुराने पत्रकार मृत्युंजय पुरी का नाम इन दिनों पूरे हिमाचल की जुबां पर है। मृत्युंजय पुरी ने हाल ही में लोगों के खाते खुलवाकर खाताधारकों को बिना बताए करोड़ों के लेनदेन करने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया है। कांगड़ा शहर के निकट घुरकड़ी के रहने वाले मृत्युंजय पुरी की कर्मभूमि इन दिनों धर्मशाला शहर है। वह चंडीगढ़ समेत कई शहरों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।

उन्होंने इस केस की सूचना मिलने पर पहले तथ्य जुटाए, उसके बाद पुलिस की इस केस को हल करने में मदद की। यही कारण है कि अब तक इस मामले में पुलिस 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले का पटाक्षेप होने के बाद एसपी कांगड़ा शालिनी अग्रिहोत्री ने बाकायदा प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कहा कि पुरी की मदद से यह केस सॉल्व हुआ है।

मृत्युंजय पुरी की क्राइम समेत कई अन्य मुददों पर पकड़ है। प्रदेश भर से अपराध पीडि़त लोगों को जब कोई उम्मीद नहीं रहती,तो वे पुरी के पास आते हैं। पुरी ने भी आज तक किसी को निराश नहीं किया। खैर, बात इस केस की हो रही है, तो लोगों के बैंक खाते खुलवाकर खाताधारकों को बिना बताए उनके खातों से करोड़ों रुपये के अवैध लेनदेन मामले में कांगड़ा पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

इनमें से दो लोग हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ और पपरोला से हैं, जबकि पुलिस ने पंजाब के मोहाली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के नौ लोगों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने अब तक 13 लैपटॉप, 38 मोबाइल, 34 डेबिट-क्रेडिट कार्ड और 33 सिम कार्ड के अलावा अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अभी मुख्य सरगना समेत और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। जिनके खाते से और जिन बैंकों से लेनदेन हुआ है, उन्हें भी जांच के दायरे में लिया जाएगा। अभी इस लेनदेन को ऑनलाइन सट्टा और गेमों में लगाए जाने के तथ्य सामने आए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एसएचओ सुरेंद्र कुमार की अगवाई में गठित टीम ने मोहाली के चार फ्लैटों में दबिश दी थी, जिनमें से दो फ्लैट से नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर वहां पर से संदिग्ध सामान जब्त किया है। जब्त मोबाइल, लैपटॉप और हार्ड डिस्क से डाटा की जांच होगी। बहरहाल पूरे प्रदेश में एक ही नाम ट्रैंड कर रहा है और वह है धांसू पत्रकार मृत्युंजय पुरी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top