खबर आज तक

Himachal

पंजाब में हुई बारिश से जिले के लोगों को गर्मी से मिली राहत

featured

पंजाब में हुई बारिश

पंजाब में हुई बारिश से जिले के लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। तापमान कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। जिले में बीते कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री से अधिक चल रहा था। इससे जिले में प्रचंड गर्मी पड़ रही थी। इससे लोग दोपहर के समय घरों से निकलने से भी कतरा रहे थे। शुक्रवार को तापमान कम होने से लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की।

जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को भी जिले का पारा 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद रविवार को भी जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया था। सोमवार को भी गर्मी ने अपने तेवर दिखाए। इस दौरान अधिकतम तापमान 40.08 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को अधिकत तापमान 41.02 डिग्री सेल्सियस और बुधवार को 41.00 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा वीरवार को 40 डिग्री सेल्सियस और शुक्रवार को 38 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकाॅर्ड हुआ। बता दें कि किसानों को सब्जी की फसल को बचाने के लिए लगातार सिंचाई करनी पड़ रही है, जिससे गर्मी के चलते पौधे सूख न जाएं। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार जिले में आने वाले दिनों में बारिश होने की कोई संभावना नहीं हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top