खबर आज तक

Himachal

नौकरी न मिली तो इंजीनियर ने बागबानी में आजमाया हाथ, जानिए चंबा के अव्वल बागबान की कहानी

चंबा। अगर इनसान में टेलेंट हो तो उसे कोई भी कठिनाई रोक नहीं सकती है। कुछ ऐसा ही साबित करके दिखाया है चंबा जिला में कीडी गांव के रहने वाले संजीव कुमार ने। संजीव कुमार ने सिविल इंजीनियरिंग की है। डिग्री के बाद सरकारी नौकरी न मिली तो संजीव ने हिम्मत न हारते हुए बागबानी में हाथ आजमाने की ठान ली। बस फिर क्या था। उद्यान विभाग की मदद से संजीव ने सेब का बागीचा तैयार कर दिया। उन्होंने इसके लिए हाई डेंसिटी प्लांट का चयन किया। अब इन पौधों से फल आना शुरू हो गए हैं। पूर्व डीसी विवेक भाटिया व वर्तमान उपायुक्त दुनी चंद राणा ने उन्हें उत्कृष्ट बागबान के पुरस्कार से सम्मानित किया है। आज पूरे जिला को संजीव जैसे होनहारों पर नाज है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top