खबर आज तक

Himachal

नशे के खिलाफ़ जंग: पुलिस के साथ अब महिलाएं भी आई आगे, धर्मशाला शहर में पर्चे बांटे

नशे के खिलाफ़ जंग

पुलिस के साथ अब महिलाएं भी जनता को जागरूक करने में जुट गई हैं। अपने या अपने क्षेत्र के बेटों को नशे के चंगुल में देखने के बाद माताओं ने क्षेत्र को चिट्‌टे के जहर से उन्हें बचाने के लिए कमान संभाल ली है। कांगड़ा में बढ़ रहे चिट्‌टे के जहर को रोकने के लिए महिलाओं ने पूरे धर्मशाला शहर में पर्चे बांटे। मंगलवार को एडीएमएस एनजीओ ने धर्मशाला में नशा मुक्ति अभियान शुरू किया।

एनजीओ ने कोतवाली बाजार से ले कर धर्मशाला शहर में घूम कर शहीद स्मारक तक पर्चे बांटने के साथ सहयोग की अपील की। इस दौरान महिलाओं ने लोगों को बांटे नशा मुक्ति के पर्चे बांट नशे की रोकथाम में सहभागिता की अपील भी की।

टैक्सी यूनियन तथा बस अड्‌डा में लोगों को संबोधित करते हुए महिलाओं ने युवा पीढ़ी को नशे के जहर से बचाने के लिए सबका सहयोग मांगा। महिलाओं ने कहा कि वे अपने बेटों को चिट्‌टे के नशे के कारण मरने नहीं देंगी तथा इसके लिए हर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। 

जानकारी के अनुसार ये एनजीओ जिला कांगड़ा की चार विधान सभाओं में गाड़ी के माध्यम से प्रचार करेगी। एनजीओ की आशु बलौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां इकठ्ठा हुई महिलाएं घर-घर जा कर लोगों को जागरूक करेंगी।

आशु बलौरिया ने कहा की यह अभियान बीस दिन तक चलेगा जिसमे जिला कांगड़ा के चार विधान सभाओं कांगड़ा, धर्मशाला, शाहपुर तथा पालमपुर में गाड़ी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा और समस्त टीम पर्चे बांटेगी ताकि लोगों को चिट्टे जैसे नशे से बचाया जा सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top