खबर आज तक

Himachal

नई सरकार के शपथ ग्रहण में कर्नाटक पहुंचे सीएम सुक्खू ने NPS कर्मचारी से की मुलाकात, हिमाचल में OPS लागू करने के लिए जताया आभार

sukhu
featured

नई सरकार के शपथ 

नई सरकार के शपथ ग्रहण में कर्नाटक पहुंचे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बेंगलुरु में नेशनल पेंशन स्कीम इम्प्लाइज एसोसिएशन ने मुलाकात की और हिमाचल में ओल्ड पेंशन लागू करने के लिए उनका धन्यवाद किया। एनपीएस एसोसिएशन कर्नाटक ने कहा कि हिमाचल से हुई ओल्ड पेंशन की शुरुआत बाकी राज्यों में भी पहुंचेगी।

एसोसिएशन के अध्यक्ष शांथारामा तेजा ने अपने साथियों सहित मुख्यमंत्री से मुलाकात की और कर्नाटक में भी ओल्ड पेंशन को लागू करवाने के लिए मदद करने का आग्रह किया। तेजा ने कर्मचारी हित में अनेक निर्णय लेने के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू का विशेष आभार जताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल के बाद कर्नाटक में भी कांग्रेस सरकार बनी है। यहां भी सरकार के कामकाज शुरू करते ही एनपीएस कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल हो जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top