खबर आज तक

Himachal

धर्मशाला मंडल भाजपा अध्यक्ष अनिल चौधरी ने भरा युवाओं में जोश

धर्मशाला मंडल भाजपा अध्यक्ष

गिनाए मोदी सरकार के काम, 9 साल को बताया शानदार ,कुनाल पथरी में महा जनसंपर्क अभियान के तहत नव मतदाता सम्मेलन में उमड़े युवा

धर्मशाला। धर्मशाला मंडल भाजपा अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के नौ साल का कार्यकाल शानदार रहा है। अनिल चौधरी शुक्रवार को कुनाल पथरी मंदिर में महाजनसंपर्क अभियान के तहत नव मतदाता सम्मेलन में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने युवाओं से कहा कि मोदी सरकार ने निर्धन व जरूरतमंदों के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोले हैं।

चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के लिए बेहतरीन योजनाएं शुरू की हैं। दुनिया भर में मोदी का डंका बज रहा है। आज पूरा विश्व भारत की तरफ देख रहा है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से हुआ है। इस सम्मेलन में मुख्य वक्ता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रवक्ता भाई उमेश शर्मा रहे। उन्होंने भाजपा और केंद्र सरकार की नीतियों को सामने रखा।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 110 गरीब कल्याण योजनाएं आमजन के लिए शुरू की हैं। इससे पूरे देश को फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में लगभग45 लाख लोग नरेंद्र मोदी जी की योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top