खबर आज तक

Himachal

दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायकों और मंत्रियों को लूट की खुली छूट है, यह आम आदमी नहीं बल्कि वसूली पार्टी है, मंत्री के अश्लील वीडियो को अनुराग ठाकुर ने शर्मनाक करार दिया

featured

दिल्ली और पंजाब

पंजाब के जालंधर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी ने पूरी लूट मचा रखी है। दोनों राज्यों में आम आदमी पार्टी के विधायकों और मंत्रियों को लूट की खुली छूट है। यह आम आदमी नहीं बल्कि वसूली पार्टी है। मंत्री के अश्लील वीडियो को अनुराग ठाकुर ने शर्मनाक करार दिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कहती थी कि पंजाब से माफिया राज खत्म कर दिया जाएगा, लेकिन पंजाब में माफिया राज पहले से भी ज्यादा हो गया है। विधायक से लेकर मंत्री सब माफिया के जरिए वसूली कर अपनी जेबें भर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले यह विवाद करवाते हैं, फिर सुलझाने के नाम पर पैसे खाते हैं।

लोगों को पानी नहीं मिल रहा, साहब के पूल का पानी रोज चेंज होता अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शपथ ली थी कि वह गाड़ी नहीं लेंगे, बंगला नहीं लेंगे, सुरक्षा नहीं लेंगे। जमीनी हकीकत यह है कि चार कोठियों को जोड़कर मुख्यमंत्री साहब का एक बंगला बनाया गया है। इस पर 45 करोड़ रुपए खर्च किए गए। कोठी में पंद्रह शौचालय और एक स्विमिंग पूल बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली में लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है और साहब के पूल का पानी रोज चेंज होता है। दिल्ली में लोगों के लिए शौचालय नहीं है, लेकिन साहब के बंगले में 15 हैं। सुरक्षा सिर्फ दिल्ली की नहीं बल्कि दो-दो राज्यों की है। आलीशान गाड़ी या फिर पंजाब सरकार के हेलिकॉप्टर पर सफर करते हैं।

शराब के खेल में पंजाब का नंबर भी आएगा

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा एक्साइज पॉलिसी में बदलाव कर शराब के नाम पर करोड़ों का घोटाला करने वाले मंत्री जेल में बंद हैं। इससे पहले दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर जेल गए थे। उन्होंने कहा कि एक्साइज में शराब को लेकर हुए घोटाले की जांच में पंजाब का नंबर भी शीघ्र आएगा। यहां पर भी कई बड़ी मछलियां जाल में फंसेगी। 14 महीने के 14 हजार तो दूर 14 पैसे भी खाते में नहीं आए अनुराग ठाकुर ने कहा कि पंजाब में महिलाएं अपने आप को ठगा महसूस कर रही हैं। आम आदमी पार्टी ने गारंटी दी थी कि 18 साल से ऊपर हर महिला को प्रतिमाह एक हजार रुपए दिए जाएंगे, लेकिन महिलाएं अपने बैंक खातों को देख रही हैं। 14 महीने के 14 हजार तो दूर 14 पैसे भी महिलाओं के खाते में नहीं आए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top