खबर आज तक

Himachal

गुवाहाटी में एकनाथ शिंदे बोले- हम शिवसेना में ही हैं, हिंदुत्व को आगे ले जाएंगे

महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज होती नजर आ रही है। गुवाहाटी के होटल में मौजूद शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे मंगलवार को मीडिया के सामने आए। वहां उन्होंने कहा- हम शिवसेना में ही हैं। हमने पार्टी नहीं छोड़ी है। हम हिंदुत्व का मुद्दा आगे ले जा रहे हैं। शिंदे ने जल्द मुंबई जाने की बात भी कही। सूत्रों के मुताबिक, शिंदे गुट और भाजपा के बीच सरकार बनाने पर मंथन भी चल रहा है। भाजपा ने शिंदे गुट को 8 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्रियों का ऑफर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, डिप्टी CM के लिए एकनाथ शिंदे का नाम रखा गया है। गुलाबराव पाटिल, संभुराज देशाई, संजय शिरसाट, दीपक केसरकर, उदय सामंत को मंत्री बनाया जा सकता है।

दिल्ली पहुंचे देवेंद्र फडणवीस शिंदे और फडणवीस के बीच मंगलवार सुबह चर्चा होने की खबर आई थी। बातचीत के बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली पहुंच गए। यहां वे भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे। चर्चा यह भी है कि शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे भी आज ही दिल्ली जा सकते हैं। सियासी संकट के 3 बड़े अपडेट्स… MVA सरकार ने आज दोपहर ढाई बजे राज्य मंत्रियों की कैबिनेट बैठक बुलाई है। इसमें CM ठाकरे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। शिंदे ने आज दोपहर 12 बजे बागी विधायकों की बैठक बुलाई है। इसमें आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। शिवसेना मंत्री सुभाष देसाई ने शिंदे और बागी विधायकों को धमकी दी है। देसाई ने कहा- अगर बागी विधायक मुंबई एयरपोर्ट आए, तो उन्हें वहां से बाहर निकलने नहीं दिया जाएगा।

गुवाहाटी के होटल की बुकिंग 12 जुलाई तक बढ़ाई गई शिवसेना के बागी विधायकों को 12 जुलाई तक गुवाहाटी में ही रखने की तैयारी है। गुवाहाटी के जिस होटल में शिंदे गुट के विधायक ठहरे हुए हैं, उसकी बुकिंग 12 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी गई है। इस तारीख तक होटल में आम लोगों के लिए कोई भी रूम उपलब्ध नहीं है। सुप्रीम कोर्ट बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने वाले डिप्टी स्पीकर के नोटिस पर जवाब देने पर 11 जुलाई को सुनवाई करेगा। भाजपा ने अपने विधायकों को 29 जून को मुंबई बुलाया इधर, महाराष्ट्र भाजपा ने अपने सभी विधायकों को 29 जून तक मुंबई पहुंचने को कहा है। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सागर बंगले पर भाजपा कोर ग्रुप की सोमवार शाम को हुई मीटिंग के बाद विधायकों के लिए यह फरमान जारी किया गया। इससे पहले पार्टी के सीनियर लीडर्स ने सियासी हालात पर चर्चा की और सुप्रीम कोर्ट के फैसले तक वेट एंड वॉच की रणनीति अपनाने का फैसला किया।

महाराष्ट्र के जारी सियासी संकट के बीच शिवसेना के मुखपत्र सामना में मंगलवार को BJP और बागी विधायकों पर निशाना साधा गया। शिवसेना ने लिखा- दिल्ली में बैठे भाजपाई नेताओं ने महाराष्ट्र को तीन टुकड़ों में बांटने की खतरनाक साजिश रची। इसमें लिखा- सरकार के पक्ष में खड़े लोगों को ED की फांस में फंसाकर आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। महाराष्ट्र के सियासी पटल पर यह खेल कब तक चलेगा? महाराष्ट्र के टुकड़े करने वालों के हम टुकड़े कर देंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top