खबर आज तक

Himachal

फेस्टिवल सीजन में खाद्य आपूर्ति विभाग का तोहफ़ा… इतनी ज्यादा मिलेगी चीनी

खाद्य आपूर्ति विभाग

मोनिका शर्मा धर्मशाला

खाद्य आपूर्ति विभाग ने कांगड़ा जिला के लिए चीनी का एक्स्ट्रा कोटा जारी कर दिया है। खाद्य आपूर्ति विभाग राशन कार्ड पर दर्ज हर मेंबर को 100 ग्राम चीनी का अतिरिक्त कोटा देने जा रहा है। यानी एक राशनकार्ड में पांच मेंबर हैं, तो पूरे परिवार को आधा किलो चीनी एक्स्ट्रा मिलेगी।

विभाग ने पूरे जिला के लिए 1781 क्विंटल अतिरिक्त चीनी का कोटा जारी किया है। होलसेल गोदामों से डिपुओं में सप्लाई के बाद यह कोटा लोगों में बांटा जाएगा। जिला भर में 17,81,000 राशनकार्ड पोपुलेशन है। इससे लाखों लोगों को फायदा होगा।

इस महीने दिवाली, भैयादूज व धनतेरस जैसे महत्वपूर्ण त्योहार हैं। डीएफसी पुरुषोत्तम सिंह ने खबर की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार चीनी की खेप होलसेल सेंटरों में पहुंच चुकी है। सेंटर वाइज बात करें, तो पपरोला को 102 क्विंटल चीनी मिली है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top