खबर आज तक

Himachal

कुल्लू में ब्यास नदी में राफ्ट पलटने से एक पर्यटक की मौत

करंट लगने से मौत
featured

कुल्लू में ब्यास

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर बाशिंग स्थित पुलिस लाइन के सामने छरूडू के पास ब्यास नदी में राफ्ट पलटने से एक पर्यटक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि राफ्ट में सात लोग सवार थे और ब्यास की लहरों पर राफ्टिंग का आनंद ले रहे थे कि अचानक हादसा हो गया। पर्यटकों ने बबेली प्वाइंट से राफ्टिंग शुरू की थी। छरूडू के पास राफ्ट पलट गई।

मृतक की पहचान हरेश नगीनदास शाह मकान नंबर 11/329 एसबी रोड सदगुरु होटल सिद्धार्थ नगर गोरेगांव पश्चिम मुंबई के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल महिला जय श्री गांधी पत्नी राजेश गांधी ए-904 टाइटेनियम टावर मुंबई का उपचार सिविल अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top