खबर आज तक

Himachal

किरतपुर-मनाली फोरलेन रफ्तार और रोमांच के लिए लगभग तैयार, पहाड़ी राज्य में सर्पीली सड़कों को भूल जाएं

किरतपुर-मनाली फोरलेन

पहाड़ी राज्य हिमाचल में सर्पीली सड़कों को भूल जाएं। किरतपुर-मनाली फोरलेन रफ्तार और रोमांच के लिए लगभग तैयार हो गया है। करीब 99 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और इसे आधिकारिक रूप से 15 जून के बाद शुरू करने की तैयारियां चल रही हैं। हालांकि अभी से ही फोरलेन पर भारी यातायात देखा जा रहा है। अभी जकातखाना और थापना में निर्माण कार्य जारी है। पंडोह से मनाली का कुछ हिस्सा बनना भी बाकी है। बीच-बीच में दो लेन पर ही वाहन दौड़ रहे हैं। इस कारण आए दिन हादसे भी हो रहे हैं। फो रलेन पर रफ्तार का अंदाजा न लगने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। साथ ही सुरंगों के बाहर जाम की स्थिति भी बन रही है।

बता दें कि कालका-शिमला फोरलेन सोलन के चंबाघाट तक बन चुका है। मटौर-शिमला और पठानकोट-मंडी फोरलेन का निर्माण भी जारी है। किरतपुर-मनाली फोरलेन की सभी पांच टनल पूरी तरह से बनकर तैयार होने के साथ आवाजाही के लिए बहाल हो गई हैं। जकातखाना में फ्लाईओवर का काम चल रहा है। यहां डबल लेन के दो फ्लाईओवर बन रहे हैं। इन्हीं फ्लाईओवर के नीचे रेल लाइन भी गुजरेगी। एक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने के करीब है, जबकि दूसरे के लिए अभी समय लगेगा। जकातखाना में सर्विस लेन से वाहन गुजर रहे हैं। टनल नंबर दो थापना के पोर्टल-एक के बाहर पुल का निर्माण चल रहा है। इस पुल की दो लेन तैयार हैं। इनसे वाहनों की आवाजाही हो रही है। दूसरी तरफ का निर्माण चल रहा है।

इसका काम उद्घाटन से पहले पूरा कर होगा। फोरलेन पर साइन बोर्ड, लाइट और पेंटिंग का काम किया जा रहा है। सभी सुरंगों के बाहर देवी-देवताओं की तस्वीर भी बनाई जा रही हैं। टनल आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। फोरलेन पर होंगे दो टोल प्लाजा- फोरलेन पर मंडी और बिलासपुर की सीमा पर बलोह और पंजाब के मोड़ा में टोल प्लाजा बनाए गए हैं। टोल पर डिजिटल और नकद से भुगतान करने की सुविधा होगी। फोरलेन पर दोनों टोल प्लाजा का काम करीब पूरा हो चुका है। यह टोल प्लाजा सात लेन के होंगे। पांच लेन पर फास्ट टैग और नकद भुगतान की सुविधा होगी, जबकि दो लेन से आपातकालीन वाहन और टोल से छूट वाले वाहनों के लिए होंगी। टोल पर टैक्स वसूलने के लिए एनएचएआई दिल्ली से ही टेंडर करेगा। इसके बाद टोल टैक्स की दरें भी तय होंगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top