खबर आज तक

Himachal

कांग्रेस सरकार के नौ माह झूठ पर टिके, कभी भी गिर सकती है सरकार: भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर

कांग्रेस सरकार

झूठी गारटियों में फंसाया प्रदेश की जनता को, अब देना होगा जबाब

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने शनिवार को कांगड़ा व शाहपुर मंडल की बैठकों की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस की सरकार पर करारा हमला बोला है। महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि प्रदेश की दिशावहीन सुक्खू सरकार ने हिमाचल प्रदेश के विकास की तस्वीर को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के नौ माह बर्बादी भरे साबित हुए हैं।

खुशहाल प्रदेश में नौ माह में ही बेरोजगारों की फौज बना दी, प्रदेश के समूचित निरंतर प्रयास निरर्थक कर दिए और लॉ एंड आर्डर की व्यवस्था तक धड़ाम हो चुकी है। महामंत्री ने कहा कि अपनी नाकामियों के चलते कांग्रेस सरकार ने राज्य की आम जनता के विश्वास को पूरी तरह से खो दिया है।

अब एक साल से पहले ही कांग्रेस सरकार के नेताओं व पदाधिकारियों की ये स्थिति हो गई है कि लोकसभा चुनावों के लिए लोगों के पास खड़े तक नहीं हो पाएंगे। सत्ता हांसिल करने के लिए जितने भी झूठे वायदे आम जनता से करने का ढ़ोंग कांग्रेस कर सकती थी, उन्होंने किए हैं। अब जनता उन लोलिपोप को लेकर सवाल पूछेंगे, तो कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता जनता को मुंह दिखाने के लिए लायक भी नहीं बचेंगे।

महामंत्री ने कहा कि बड़ी हैरानी का विषय है कि नौ माह की सरकार में मुख्यमंत्री को शैडयूल अधारित प्रवास ही नहीं हो पाए। अब तक मात्र घटनाओं, शादी-समारोह, यारों के कार्यक्रमों में पहुंचने को ही सरकारी तंत्र का दुरूप्रयोग होता रहा है। सीएम अपने कार्यक्रमों के ही झाल में फंसे रहे हैं, जनता की उन्हें कोई चिंता नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार व मुख्यमंत्री को साढ़े चार महा का समय तो हाईकमान व प्रदेश के संगठन में विरोधाभास खत्म करने में ही निकल गया। भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपने संगठन की अंर्तकलह, अपने पदाधिकारियों व नेताओं के ब्यानों के स्पष्टीकरण के लिए सरकार के हैलीकाफ्टर का प्रयोग करते रहे हैं। अब तक दिल्ली जाने को अपने हाईकमान और प्रदेश के संगठन में तालमेल बिठाने का खेल चलता रहा, जबकि प्रदेश के विकास व जनता की आवाज को लेकर दिल्ली में कोई भी काम नहीं हो पाया है।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक कांगड़ा पवन काजल ने केंद्र की मोदी सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार का विकास व नीतियों का लोहा देश ही विश्व ने माना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों व नीतियों को लेकर प्रदेश का हर वासी आतुर है।

ऐसे में मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने की आवाज उठा रहे हैं। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा ने संगठनात्मक दृष्टि से मंडलों को ओर अधिक मजबूत किए जाने की बात कही। उन्होंने बताया कि भाजपा के केलेंडर माह के तहत हर कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित कर कार्य किया जा रहा है।

इस मौके पर कांगड़ा मंडल अध्यक्ष सत्य कुमार सोनी ने भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों को स्वागत करते हुए मंडल कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विश्व चक्षु व अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top