खबर आज तक

Himachal

बिजली बोर्ड को मिलेंगे 163 कर्मचारी

कर्मचारी

हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग भंग होने से लटका एक और रिजल्ट आ गया है। लोक सेवा आयोग ने सब-स्टेशन अटेंडेंट पोस्ट कोड 972 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें 163 अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए पास घोषित किया गया है। ये नियुक्तियां हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड में होंगी।

इस भर्ती के लिए विज्ञापन 26 मई, 2022 को निकला था और लिखित परीक्षा 25 सितंबर, 2022 को हुई थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 23 नवंबर, 2022 को पूरी हो गई थी। उसके बाद सिर्फ रिजल्ट घोषित होने का इंतजार था। पूरा रिजल्ट लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top