खबर आज तक

Himachal

ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश के लाहौल में अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास जकशांग नाला में हुआ हिमस्खलन 

Featured

ऑरेंज अलर्ट

ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश में बुधवार रात को भारी बारिश और बर्फबारी हुई है। लाहौल में अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास जकशांग नाला में हिमस्खलन हुआ है। वीरवार सुबह पहाड़ी से यह हिमस्खलन हुआ जो चंद्रानदी तक आ पहुंचा, थोड़ी देर के लिए नदी का बहाव भी रुक गया। इसके अलावा कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। ताजा बर्फबारी के बाद लाहौल में लगातार हिमस्खलन हो रहा है। दो दिनों में यह दूसरा मामला है। हिमस्खलन को लेकर सासे ने भी चेतावनी दी है। लाहौल में दो दिनों से बर्फबारी हो रही है। प्रशासन ने आम लोगों व सैलानियों को अलर्ट किया है। वहीं चंबा जिले में बीते दो दिनों से मूसलाधार बारिश ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। शहर के सपड़ी मोहल्ले में सुबह आठ बजे पार्क का डंगा गिरने से बाइक और स्कूटी मलबे में दब गए।

भरमौर-पठानकोट हाईवे समेत एक दर्जन रूटों पर वाहनों की रफ्तार थम गई है। जनजातीय क्षेत्र पांगी के फिंडपार नाले में बुधवार मध्यरात्रि हिमखंड गिरने से पानी का स्त्रोत ही ध्वस्त हो गया। जिस कारण फिंडरपार गांव के 80 परिवारों के लिए पेयजल की सप्लाई बाधित पड़ गई है। गनीमत रही कि हिमखंड की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया। जनजातीय क्षेत्र पांगी में ताजा बर्फबारी और बारिश ने लोगों की दिक्कतों को बढ़ा दिया है। बुधवार को पांगी में किलाड़ से कुठा चलौली रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बस हल्की बर्फबारी और मूसलाधार बारिश में स्किड हो गई। बस के स्किड होने से कुछ देर के लिए यात्रा भी घबरा गए। बस चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आपाताकालीन ब्रेक लगा कर बस को खाई में गिरने से रोका। गनीमत रही कि किसी प्रकार के जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top