खबर आज तक

Himachal

ऊना-पंजाब सीमा पर 10 पुलिस चेक पोस्ट स्थापित करने की तैयारी

Featured

ऊना-पंजाब सीमा 

पंजाब से सटे इलाकों में ऊना पुलिस अपना सुरक्षा चक्र मजबूत करना चाहती है। ऊना-पंजाब सीमा पर 10 पुलिस चेक पोस्ट स्थापित करने की तैयारी चल रही है। ऊना पुलिस ने पुलिस मुख्यालय शिमला को प्रस्ताव भेजा है। फिलहाल मंजूरी का इंतजार है। स्वीकृति मिलने के बाद ही यह योजना सिरे चढ़ेगी। पुलिस चेक पोस्ट मरवाड़ी, अजौली, बाथड़ी, सैहजोवाल, पोलियां, भंगला, आशापुरी, सिंगा, गोंदपुर जयचंद, बदोली में स्थापित किए जाने हैं।

जानकारी के अनुसार पंजाब से ऊना की 126 किलोमीटर सीमा लगती है। इस सीमा से पुलिस थाने व चौकियां दूर हैं। ऐसे में चेक पोस्ट के जरिये हर आने-जाने वाले वाहन, संदिग्धों समेत अन्य पर निगरानी रहेगी। ऊना पुलिस के प्रस्ताव में हर पुलिस चेक पोस्ट में एक हेड कांस्टेबल व चार कांस्टेबलों की तैनाती की मांग की गई है। पुलिस चेक पोस्ट में एक बाइक उपलब्ध रहेगी ताकि इलाके में गश्त व अन्य घटना होने पर त्वरित कार्रवाई अमल में लाई जा सके।

उल्लेखनीय है कि हरोली उपमंडल की टाहलीवाल पुलिस चौकी को खुले 10 से 12 साल हो गए हैं, लेकिन यहां अभी तक स्वीकृत स्टाफ नहीं मिल पाया है। जबकि यह पूरा इलाका औद्योगिक क्षेत्र है और यहां प्रवासी लोगों की संख्या भी अधिक है। ऊना पुलिस ने इस चौकी को भी पुलिस थाना का दर्जा देने की मांग उठाते हुए प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा है।

हिमाचल-पंजाब सीमा में कुछ माह में दो हत्याकांड सामने आ चुके हैं। दुलैहड़ क्षेत्र में बीते कुछ माह पूर्व एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर आरोपियों को दबोचा था जबकि अब गोंदपुर जयचंद में युवक की हत्या हुई है।

ऊना जिला पंजाब से सटा हुआ होने के कारण यहां नशे समेत अन्य संदिग्धों की आवाजाही की आशंका रहती है। ऐसे में सीमा क्षेत्रों में पुलिस की उपस्थिति जरूरी है। सीमा क्षेत्र में दस पुलिस चेक पोस्ट का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है। – अर्जित सेन ठाकुर, पुलिस अधीक्षक ऊना

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top