खबर आज तक

Himachal

धर्मशाला: आदित्य कर्ण वालिया ने रोशन किया हिमाचल और आरसीसी का नाम,आम्र्ड फोर्सेज मेडिकल कालेज पुणे में सिलेक्शन

मोनिका शर्मा, धर्मशाला

स्मार्ट सिटी धर्मशाला के सबसे पुराने स्टडी सेंटर आरसीसी के होनहार आदित्य कर्ण वालिया ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। आदित्य कर्ण वालिया की सिलेक्शन आम्र्ड फोर्सेज मेडिकल कालेज पुणे (ए.एफ.एम.सी)में सिलेक्शन हुई है। देश में इस तरह के दूसरे सबसे बड़े संस्थान से अब आदित्य कर्ण वालिया एम.बी.बी.एस. करेंगे।

देश भर के चुनिंदा 115 छात्र इस कालेज में सिलेक्ट हुए हैं। लाखों छात्रों में चयनित छात्रों में आदित्य कर्ण वालिया भी हैं। आदित्य ने 51वां रैंक हासिल किया है। आदित्य की इस उपलब्धि से पूरे धर्मशाला व हिमाचल में आर.सी.सी. का नाम रोशन हुआ है।

आर.सी.सी. के चेयरमैन बीएस मंडयाल ने इस उपलब्धि पर आदित्य को बधाई दी है। आदित्य कर्ण वालिया ने बताया कि इस संस्थान से एम.बी.बी.एस. करना उनका सपना था। उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। इससे पहले नीट-एग्जाम 2022 में आदित्य कर्ण वालिया ने अपने पहले ही प्रयास में नीट में 720 में से 637 अंक झटके थे।

आदित्य कर्ण वालिया की बहन आरुषि वालिया ने इसी संस्थान में कोचिंग लेकर साल 2019 के नीट एग्जाम मेें 589 अंक लेकर टॉप किया था। ऐसे में बहन के बाद अब भाई ने आर.सी.सी. स्टडी सेंटर का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। बी एस मंडयाल ने बताया कि उनका ध्येय कम छात्र और बेहतर रिजल्ट रहा है। तीन दशक बाद भी यह संस्थान अपने उसूलों पर कायम है।

गौर रहे कि शिक्षा के इस प्रतिष्ठित मंदिर में कार्यरत अध्यापकों का पढ़ाने का अनुभव दो दशक से भी ज्यादा का है। संस्थान में हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों से भी बड़े भरोसे के साथ स्टूडेंट्स स्टडी के लिए आते हैं। संस्थान में एनडीए,जेईई मेन्स व एडवांस स्टडी भी करवाई जाती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top