खबर आज तक

Himachal

कांग्रेस प्रत्याशी ने अपने विधायक काल में क्षेत्र का विकास करवाया , होता तो लगातार दो चुनावों में हार का सामना न करना पड़ता

कांगड़ा: मंडल भाजपा अध्यक्ष सत्यप्रकाश सोनी ने वोट अवश्य करने की अपील करते हुए कहा कि यह वोट मशीन के प्लास्टिक के बटन को नहीं, बल्कि हिमाचल में भाजपा के नया इतिहास लिखने का गवाह बनेगा। मंडल भाजपा अध्यक्ष सत्यप्रकाश सोनी ने कहा कांगड़ा से कांग्रेस के उम्मीदवार कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा करवाए विकास कार्यों का झूठा श्रेय लेकर क्षेत्र की जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कांग्रेस प्रत्याशी ने अगर अपने विधायक काल में क्षेत्र का विकास करवाया , होता तो उन्हें लगातार दो चुनावों में हार का सामना न करना पड़ता। विभिन्न पंचायतों में भारी संख्या में महिलाओं युवाओं और ग्रामीणों ने विधायक काजल का स्वागत किया और आने वाले चुनावों में एकजुट होकर उन्हें समर्थन देने का ऐलान भी किया।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top