खबर आज तक

dharamshala

धर्मशाला की शान बढ़ाएगा 150 फीट ऊंचा तिरंगा : सुधीर शर्मा

धर्मशाला की शान

सुधीर शर्मा ने स्मार्ट सिटी का एक और सपना किया साकार

देश के चुनिंदा शहरों में शामिल धर्मशाला को स्मार्ट रोड प्रोजेक्ट में देखा था सपना

विधायक सुधीर शर्मा बोले, यह हर हिमाचली के लिए गर्व की बात

मोनिका शर्मा, धर्मशाला

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने स्मार्ट सिटी का एक और सपना साकार कर दिया है। धर्मशाला शहर के केंद्र बिंदु कचहरी चौक में 150 मीटर ऊंचे तिरंगे का ट्रायल शुरू हो गया है। स्मार्ट रोड प्रोजेक्ट के तहत यह तिरंगा लगाया गया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने बताया कि अभी 24 घंटे का ट्रायल शुरू हुआ है। इसके बाद इस तिरंगे को जनता के नाम समर्पित कर दिया जाएगा।

सुधीर शर्मा ने बताया कि स्मार्ट सिटी के 75 प्रोजेक्टों में स्मार्ट रोड एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। धर्मशाला में इस प्रोजेक्ट पर अब तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि जिस समय यह परियोजना बन रही थी, उसी समय उन्होंने इस बारे में एक सपना देखा था।

वह चाहते थे कि धर्मशाला शहर में किसी एक जगह ऊंचा तिरंगा स्थापित किया जाए, जिससे देश-विदेश से आने वाले सैलानियों में अच्छा संदेश दिया जा सके। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने बताया कि यह तिरंगा दिन-रात रोशनी से जगमग होगा।

धर्मशाला में बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा, एचपीसीए क्रि केट स्टेडियम, शहीद स्मारक, शिक्षा बोर्ड, जिला मुख्यालय आदि प्रमुख पहचान हैं। इसके अलावा कृषि, बागबानी, पशुपालन, एक्साइज, इंडस्ट्रीज, दर्जनों बैंक, अस्पताल के अलावा पर्यटन निगम के व प्राइवेट होटल हैं। इनमें रोजाना हजारों की संख्या में लोग आते हैं।

इन लोगों में हाई एंड टूरिस्ट भी शामिल रहते हैं। ऐसे में 150 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा हर किसी को आकर्षित करेगा। इससे देश-दुनिया में सारा शहर फिर से ट्रैंड करने लगेगा।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने इसके लिए समूचे धर्मशाला हलके, कांगड़ा जिला व प्रदेशवासियों को बधाई दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने आगे कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत सभी प्रोजेक्ट तेजी से चल रहे हैं। इसके अलावा नगर निगम के सभी वार्डों में काम रफ्तार पकड़ रहा है।

आमजन की सुविधा के लिए उन्होंने दाड़ी, धर्मशाला शहर व ढगवार में विधायक आफिस खोले हैं, जहां से जनता की समस्याएं उन तक पहुंच रही हैं। सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला हलके में समग्र विकास किया जा रहा है। सड़कों और पुलों का काम तेजी पकड़ रहा है।

अधिकारियों को निर्देश 

सुधीर शर्मा ने कृषि, बागबानी, उद्योग, भू-संरक्षण आदि विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे धर्मशाला की जनता को सरकार की योजनओं से अवगत करवाएं। उन्होंने कहा कि कई जगह से कूहल, डंगे, रास्ते आदि की शिकायतें आएं, तो उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

उन्होंने जलशक्ति विभाग को खासतौर पर निर्देश दिए हैं कि वह अपने सिंचाई व पेयजल प्रोजेक्टों को सुचारू रखें। पानी की कमी नहीं आनी चाहिए। जलशक्ति व अन्य विभागों में वर्क कल्चर को अच्छा करना प्राथमिकता रहेगा। उन्होंने पीडल्यूडी को भी काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top