खबर आज तक

chandigarh

चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग भूस्खलन से हुआ बंद, ये रास्ता फिलहाल रहेगा बाधित

चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग भूस्खलन से हुआ बंद, ये रास्ता फिलहाल रहेगा बाधित

चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग (Chandigarh Shimla National Highway closed) पर आज सुबह भूस्खलन होने के चलते रास्ता अवरुद्ध हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक कुमारहट्टी से सोलन बाईपास के बीच यातायात प्रभावित हुआ है। बाकी अन्य मार्ग खुला है। बताया गया कि एमएमयू गेट से करीब दो किलोमीटर सोलन की तरफ जाने वाले रास्ते पर अचानक पहाड़ों से भूस्खलन हुआ।

चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग नंबर पांच कुमारहट्टी से सोलन के बीच आज सुबह करीब सवा आठ बजे भारी भूस्खलन के चलते अवरुद्ध हो गया है। जानकारी के अनुसार कुमारहट्टी बाईपास पर एमएमयू गेट से करीब दो किलोमीटर सोलन की तरफ को एकाएक पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने से विशाल पत्थर व मलबा गिरने से एनएच यातायात के लिए पूर्ण रूप से बाधित हो चुका है।

हालांकि भूस्खलन से शिमला, सोलन की ओर से कुमारहट्टी, चंडीगढ़ को जाने वाले वाहनों को कोई बाधा नहीं है। क्योंकि यहां पर फोरलेन आने व जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग जगह से होकर निकलता है। केवल कुमारहट्टी से सोलन जाने वाले वाहनों के लिए ही मार्ग बाधित (Kumarhatti Solan Bypass closed) हुआ है।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top