खबर आज तक

Accident

भरमौर में दर्दनाक हादसा, गहरे नाले में जा गिरी गाड़ी, 2 लोगों की मौके पर मौ*त, 1 गंभीर घायल

भरमौर में दर्दनाक हादसा, गहरे नाले में जा गिरी गाड़ी, 2 लोगों की मौके पर मौ*त, 1 गंभीर घायल

ड़सर-भरमौर मार्ग पर बोलेरो के गहरे नाले में जा गिरने से इसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन में कुल तीन लोग सवार थे। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को भरमौर में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज चंबा रैफर कर दिया गया है। दुर्घटना में मारे गए लोगों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

पुलिस में मामला दर्ज का दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है।जानकारी के अनुसार बलमुई से हड़सर की ओर आ रहा वाहन दराटी पुल के समीप अचानक अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा गिरा। प्रणाम स्वरूप इसमें सवार चालक राकेश कुमार और अशनी कुमार दोनों वासी गांव हड़सर की मौके पर मौत हो गई। घायल की पहचान अनिल कुमार वासी गांव सेरी के तौर पर हुई है। उधर, एसपी चंबा अभिषेक यादव ने हड़सर मार्ग पर बोलेरी वाहन के नाले में गिरने से दो लोगों के मारे जाने और एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि की हैं

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top