खबर आज तक

Uncategorized

जिला कांगड़ा में भारी बारिश, गज खड्ड में आई बाढ़ से सहमे राजोलवासी, कई घरों को खतरा लोग बाहर निकले

धर्मशाला,Himachal Pradesh Weather Update, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। इस कारण नदी नाले उफान पर हैं। मौसम विशेषज्ञों ने अलर्ट जारी किया है। इसका असर जिला कांगड़ा में ज्‍यादा दिख रहा है। क्षेत्र में भारी बारिश होने के कारण गज खड्ड में बाढ़ आ गई है। गज सहित बनोई व खड्डों व नालों में भी बाढ़ जैसी स्थिति है। राजोल में लोग सहमे हुए हैं व घरों से बाहर निकल आए हैं। सड़क पर लोगों का जमावड़ा लग गया। खड्ड किनारे स्थित घरों में पानी घुस गया है व मकानों को भी खतरा बन गया है। राजोल से लेकर खटियाड़ा तक लोगों के खड्ड किनारे घर हैं। पुलिस की ओर से इन्‍हें अलर्ट किया गया है। पुलिस कर्मी वाहन में संवेदनशील क्षेत्र में गश्‍त कर रहे हैं।
बीते वर्ष 11 जुलाई का मंजर लोगों को याद आ रहा है। गज खड्ड में बाढ़ आने के कारण राजोल में भारी नुकसान हुआ था। पठानकोट मंडी राष्‍ट्रीय राजमार्ग भी बाढ़ में बह गया था, जिसे बहाल होने में काफी दिन लग गए थे।
जिला प्रशासन ने भी बारिश को लेकर चेतावनी दी है। लोगों को प्रशासन ने आगाह किया है कि जिला कांगड़ा में जमकर बारिश हो रही है और ऊपर की पहाड़ियों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो रहा है। इसलिए जरूरी है कि ऊंची पहाड़ियों की तरफ न जाएं। यह जानलेवा साबित हो सकता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top