खबर आज तक

Politics

हिमाचल में कई कॉलेज बंद, जयराम ठाकुर बोले- फैसले पर विचार करें सुक्खू

हिमाचल में कई कॉलेज बंद
featured

हिमाचल में कई कॉलेज बंद

हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र को लेकर विपक्षी दल भाजपा ने कांग्रेस को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। शिमला में गुरुवार देर शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की बैठक हुई। यह बैठक 14 मार्च को निर्धारित हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र से पहले आयोजित की गई थी।

कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर ने कहा कि आगामी हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दौरान सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी को घेरने के लिए आक्रामक रणनीति बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को यहां आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि पार्टी 14 मार्च से शुरू होने वाले बजट सत्र में आक्रामक मोड में रहेगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि अब सरकार को काम करना शुरू करना चाहिए, चले कामों को बंद करने का काम इस सरकार को अब बंद करना चाहिए। मैंने आज स्वयं टेलीफोन से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात करी थी और उनसे जिस प्रकार से पूरे प्रदेश भर में कांग्रेस सरकारी संस्थान बंद कर रही हैं इसके बारे में विस्तृत रूप से चर्चा भी की है।

भाजपा हस्ताक्षर अभियान की समीक्षा

ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान यहां स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व एवं अन्य संस्थानों को खोला गया। लेकिन कांग्रेस ने इन सभी को बंद कर दिया, जिसे लेकर भाजपा ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसी अभियान की समीक्षा की गई। इसके साथ ही संगठनात्मक चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई।

भाजपा के लिए खुशी का पल

उन्होंने कहा कि राज्य में कोई अच्छा कदम उठाने के बजाय मुख्यमंत्री ने डीजल और पेट्रोल पर 3 रुपये वैट बढ़ाकर राज्य की जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। ऐसे कई मुद्दे हैं जिन्हें हम विधानसभा सत्र में उठाएंगे। यह पार्टी के लिए खुशी का पल है क्योंकि हम पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में गठबंधन सरकार बना रहे हैं।

सचिवों की नियुक्तियों का मुद्दे

कांग्रेस सरकार द्वारा मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्तियों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पार्टी इस पर कानूनी राय ले रही है और इसे अदालत में चुनौती दी जाएगी। हमारे पास भी ऐसी नियुक्ति का प्रस्ताव था, हमने ऐसा नहीं किया क्योंकि इसमें कानूनी अड़चन थी। क्योंकि कैबिनेट मंत्री बनाने की एक निश्चित सीमा होती है और ये भी इसी के अंतर्गत आते हैं।

हिमाचल प्रदेश में 20 कालेज बंद

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अब सरकार को काम करना शुरू करना चाहिए। चले कामों को बंद करने का काम इस सरकार को अब बंद करना चाहिए। मैंने आज स्वयं टेलीफोन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात की थी और उनसे जिस प्रकार से पूरे प्रदेश भर में कांग्रेस सरकारी संस्थान बंद कर रही हैं इसके बारे में विस्तृत रूप से चर्चा भी की है। आज हिमाचल प्रदेश में 20 कालेजों को बंद कर दिया गया है, यह निराशाजनक है। इसमें मेरी क्षेत्र का छतरी कालेज भी है, इस कालेज का भवन निर्माण हो चुका है और शिलान्यास भी कर दिया गया है। बजट का प्रावधान भी पूर्ण है। यह कालेज 1 साल से चल रहा था और इसमें 60 बच्चे पढ़ भी रहे थे, तब भी इसे बंद कर दिया। यह गलत है। मैंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वह अपने निर्णय का रिव्यु करें और मैं आशा करता हूं कि जल्द ही यह सरकार ऐसे लिए गए निर्णयों का रिव्यु करेगी।

जनता में इन जनविरोधी निर्णय का बहुत रोष है , यह सभी कार्यालय जनता की मांग पर खोले गए थे और जनता की भावनाओं का अनादर करना ठीक नहीं है। अगर जनता को लगता है कि यह निर्णय गलत है तो लोग अपना रास्ता खुद ढूंढ लेंगे और कोर्ट भी जाएंगे यह निश्चित है, पूरे प्रदेश में हर विधानसभा में निराशा और अनड्रेस्ड का माहौल है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top