खबर आज तक

Latest News

हरियाणा में बड़ा हादसा: रोहतक में ऑटो कंपनी में हुआ ब्लास्ट, दो की मौत

हरियाणा के जिला रोहतक से एक बड़ी खबर सामने आई है| जानकारी के अनुसार, यहां आईएमटी स्थित एक ऑटो कपंनी में ब्लास्ट हुआ है| ब्लास्ट इतना तेज था कि इसमें कंपनी के दो कर्मचारियों की जान चली गई है| वहीं, कुछ अन्य कर्मचारी घायल भी बताये जा रहे हैं| जिन्हें उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना पाकर जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची हुई थी| इधर, इस हादसे में कंपनी के जिन कर्मचारियों की जान गई है उनकी पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले रमेश व बिजेंद्र के रूप में हुई है| बताया जाता है कि, मृतक बिजेंद्र चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था| बिजेंद्र की मौत का समाचार पहुंचते ही घर-परिवार में मातम छा गया है| वहीं, मृतक रमेश शादीशुदा था| उसके दो छोटे बच्चे हैं| घर में रमेश ही अकेला कमाने वाला था| रमेश के जाने से उसका घर-परिवार और बच्चे अब अनाथ हो गए
हादसे के पीछे कहीं लापरवाही तो नहीं…
बतादें कि, ऑटो कपंनी में गाड़ियों के पार्ट्स बनते हैं| बड़ी-बड़ी मशीनों पर काम होता है| इस बीच जरा सी भी चूक होने पर खतरा बरक़रार रहता है| कई बार देखने में आता है कि कंपनी में इस प्रकार का काम कर रहे वर्करों के लिए सुरक्षा उपकरण नहीं होते हैं| ऐसे में जब हादसा होता है तो जनि क्षति हो जाती है|

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top