खबर आज तक

Latest News

मणिकर्ण घटना के बाद, अब पंजाब के श्रद्धालुओं ने बिलासपुर में किया हंगामा

Featured

मणिकर्ण घटना 

मणिकर्ण की घटना के बाद अब पंजाब के श्रद्धालुओं ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में हंगामा कर दिया है। प्रदेश के प्रवेश द्वार गरामोड़ा में पुलिस की ओर से रोके जाने के बाद बाइकों पर जा रहे श्रद्धालुओं ने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक राजमार्ग बंद रहा। सूचना मिलने पर डीएसपी श्री नयनादेवी जी विक्रांत बोंसला मौके पर पहुंचे।

उन्होंने श्रद्धालुओं से बात की और राजमार्ग को खुलवाया। इसके बाद बाइक सवार श्रद्धालुओं को आगे जाने दिया गया। जानकारी के अनुसार मणिकर्ण घटना के बाद स्वारघाट थाना पुलिस ने गरामोड़ा में नाकाबंदी की थी। बाइकों पर आने वाले श्रद्धालुओं को उनकी सुरक्षा की दृष्टि से रोका जा रहा था, लेकिन वह इससे आक्रोशित हो गए और इसके बाद चक्का जाम कर दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top