खबर आज तक

Latest News

ऑल्टो कार में विधानसभा पहुंचे सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

Featured

ऑल्टो कार

ऑल्टो कार में विधानसभा पहुंचे सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि बजट सत्र के लिए इस कार में आए तो पुरानी यादें एक बार फिर ताजा हो गईं।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार सुबह अपने पहले बजट सत्र के लिए ओक ओवर से हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए ऑल्टो कार में पहुंचे। सादगी का परिचय देते हुए मुख्यमंत्री सुबह करीब सवा 10 बजे अपने सरकारी आवास ओक ओवर से विधानसभा के लिए रवाना हुए और 10:30 बजे विधानसभा पहुंचे। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक रहते वह पूर्व में भी विधानसभा में अपनी ऑल्टो कार से आते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज जब वह पहले बजट सत्र के लिए इस कार में आए तो पुरानी यादें एक बार फिर ताजा हो गईं। इस दौरान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और विधायक रवि ठाकुर भी उनके साथ रहे। विधानसभा पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तथा संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इससे पूर्व भी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू कई बार वीआईपी प्रोटोकॉल छोड़कर एक साधारण व्यक्ति की तरह माल रोड पर सुबह की सैर तथा लोगों से बातचीत करते नजर आए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top