खबर आज तक

Latest News

आपदा में दिखा भाजपा का असली चेहरा: डॉ. राजेश शर्मा , इतनी बड़ी त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित न करवा पाना भाजपा की घटिया मानसिकता

आपदा में दिखा भाजपा का असली

धर्मशाला। पहले से कर्जे के बोझ तले हिमाचल प्रदेश पर इस मानसून ने जमकर कहर बरपाया है। कुदरती आपदा के कहर से हिमाचल को लगभग दस हजार करोड़ का नुकसान हो चुका है। हिमाचल कांग्रेस सरकार अपने सीमित संसाधनों से लोगों के सेवा में जीन जान से जुटी है।

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और तमाम मंत्री, विधायक व पदाधिकारी लगातार घटनास्थल पर पहुंच कर लोगों की मदद कर रहे हैं, लेकिन हिमाचल भाजपा के नेता लोगों को गुमराह करने में लगे हुए हैं। यह आरोप प्रेस को जारी बयान में प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष डा. राजेश शर्मा ने लगाए हैं।

उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार होने के बावजूद प्रदेश भाजपा हिमाचल की इतनी बड़ी त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करवाने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने भाजपा नेताओं से सवाल किया कि अगर केंद्र सरकार राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दें तो इसमें क्या बुराई है। प्रदेश के लोगों को बेहतर और अच्छी राहत मिल सकती है।

उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है और उस भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हिमाचल से हैं, इसके अलावा केंद्र में कैबिनेट मंत्री भी हिमाचल के होने बाद भी हिमाचल के लोगों की पीड़ा को दरकिनार किया जा रहा है, ऐसी घटिया मानसिकता नहीं होनी चाहिए। डा. राजेश ने कहा कि राजनीति करना सबका अधिकार है, लेकिन जब हमारे अपने लोगों की जिंदगी पर ही संकट आ जाए जो फिर इनसानियत के नाते सबको मिलकर आगे आना चाहिए और लोगों की मदद करनी चाहिए।

बॉक्स: चुनावी वर्ष होता तो जरूर मदद करता केंद्र

हिमाचल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष डा. राजेश शर्मा ने भाजपा के नकारात्मक रवैये पर तंज कसते हुए कहा कि काश चुनावी वर्ष होता तो केंद्र इतनी बड़ी त्रासदी को वोट बैंक की खातिर ही सही इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करती और मेरे प्रदेश के लोगों को राहत मिलती।

भाजपा ने कर्जे में न डुबाया होता तो तो केंद्र का मुंह न ताकता हिमाचल

डा. राजेश शर्मा ने कहा कि कुदरती कहर के आगे किसी का बस नहीं चलता है, लेकिन पीडि़त परिवारों की मदद करना सरकार का ही फर्ज है।

हिमाचल की कांग्रेस सरकार इस दुखद घड़ी में हिमाचल के लोगों की सेवा में जुटी है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार पहले ही कर्जे तले प्रदेश का डूबो चुकी है, फिर प्रदेश सरकार अपने सीमित संसाधनों के जरिए लोगों को राहत पहुंचाने में जुटी है। उन्होंने कहा आपदा की घड़ी से हम सब पार पा लेंगे, लेकिन बुरे समय में मदद न करने के लिए लोग हमेशा केंद्र की भाजपा सरकार बुरे सपने के तरह याद रखेंगे।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top