खबर आज तक

kullu

Kullu Snowfall News: 45 दिन बाद भी औट-लुहरी-सैंज NH पड़ा बंद, हिमपात होने से नहीं दौड़ रही बसें; बहाली में दिक्‍कत

Kullu Snowfall News: 45 दिन बाद भी औट-लुहरी-सैंज NH पड़ा बंद, हिमपात होने से नहीं दौड़ रही बसें; बहाली में दिक्‍कत

हिमाचल प्रदेश में 45 दिनों से औट-लुहरी-सैंज नेशनल हाईवे बंद पड़ा हुआ है। प्रदेश में ऐसा राष्ट्रीय राजमार्ग नहीं देखा होगा जो लिंक मार्ग से भी तंग है। उपर से लोगों के लिए 10280 फीट की उंचाई पर जलोड़ी जोत परेशानी बना है। यहां पर हल्का सा हिमपात होने के बाद मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया।

हिमपात होने के कारण औट-लुहरी-सैंज राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पिछले 45 दिनों से बंद पड़ा है। हालांकि बीच में छोटे वाहनों के लिए मार्ग को बहाल कर दिया था लेकिन हिमपात होने के कारण फिर से बंद हो गया है। ऐसे में आउटर सराज की 69 पंचायतों के लोगों के लिए जलोड़ी दर्रा परेशानी का कारण बना है।

प्रदेश में ऐसा राष्ट्रीय राजमार्ग नहीं देखा होगा जो लिंक मार्ग से भी तंग है। उपर से लोगों के लिए 10280 फीट की उंचाई पर जलोड़ी जोत परेशानी बना है। यहां पर हल्का सा हिमपात होने के बाद मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो जाता है।

स्नो कटर से सड़क साफ करना नहीं संभव

स्थानीय निवासी व सीटू नेता पदम प्रभाकर ने कहा कि मार्ग को बहाल करने के लिए एक भी स्नो कट्टर नहीं लगा है। बिना स्नो कटर के सोझा से जलोडी सड़क साफ करना संभव नहीं है। मशीन से मार्ग को बहाल करने में देरी हो रही है। पहली बार ऐसा देखा गया कि त्योहार के लिए भी मार्ग को विभाग बहाल नहीं कर पाया है। प्रतिदिन मार्ग से सैकड़ों लोग पैदल सफर करने को मजबूर है। दोनों ओर निजी वाहन मनमाने दाम वसूल रहे हैं। इन पर न तो स्थानीय पुलिस व प्रशासन ध्यान दे रहा है।

क्या कहते हैं एसोसिएशन के अध्यक्ष

आउटर सराज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार, महासचिव नरोत्तम ठाकुर ने कहा कि कुल्लू जिला मुख्यालय में आउटर सराज के 500 से अधिक लोग रह रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से उन्हें आने जाने में भारी भरकम पैसे देकर कई परेशानियों से गुजरकर सफर करना पड़ रहा है। हमारी सरकार व जिला प्रशासन से मांग है कि इस मार्ग की बहाली के लिए उचित दिशा निर्देश जारी किए जाए। अन्यथा एसोसिएशन ठोस कदम उठाने पर मजबूर हो जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top