खबर आज तक

Himachal

Himachal Election 2022: नगरोटा में इस बार भी मुकाबला रोचक, 2017 में 1000 मतों से हारे थे बाली, जानें इतिहास

Himachal Pradesh Assembly Election 2022, कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2017 में रोमांचक मुकाबला हुआ था। यहां पर पूर्व मंत्री जीएस बाली को काटे की टक्कर में हार का सामना करना पड़ा था। मतों को लेकर भी गिनती लंबी चली थी। बार-बार मतों की गिनती हुई थी। इस रोमांचक व कड़े मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अरुण मेहरा कूका 1000 मतों से विजयश्री हालिस करने में सफल रहे, जबकि पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता पराजित हो गए थे। 547 मत नोटा पड़े। अरुण मेहरा कूका ने 48.93 प्रतिशत मत लिए थे, जबकि जीएस बाली ने 47.30 प्रतिशत। निर्दलीय प्रत्याशी नवनीत को 384 व बसपा प्रत्याशी पिंकी देवी को 344 मत पड़े थे। उस समय 29510 पुरुष, 33,844 महिलाओं ने मतदान किया था जबकि 84.16 प्रतिशत मतदान रहा था।

इस बार ये मैदान में

अब जब विधानसभा 2022 के चुनाव 12 नवंबर को हुए हैं और परिणाम आठ दिसंबर को आने वाला है तो ऐसे में इस वक्त पूर्व के आकलनों व मतों की भी चर्चा है। वर्तमान में पूर्व मंत्री जीएस बाली अब हमारे बीच नहीं हैं। कांग्रेस की तरफ से उनका बेटा रघुवीर सिंह बाली मैदान में है, जबकि भाजपा की तरफ से अरुण मेहरा कूका है और दोनों में कड़ी टक्कर है। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) से उमाकांत डोगरा व निर्दलीय प्रत्याशी सिकंदर मैदान में हैं।

विधानसभा 2017 में नगरोटा विधानसभा क्षेत्र

प्रत्यशी का नाम, पार्टी का नाम, प्राप्त मत, मत प्रतिशत

अरुण कुमार कूका, भाजपा, 32039, 48.93 प्रतिशत

जीएस बाली, कांग्रेस, 31039 47.30 प्रतिशत

नोटा, –, 547, 0.85 प्रतिशत

नवनीत, आइएनडी, 384, 0.59 प्रतिशत

पिंकी देवी, बसपा, 344, 0.52 प्रतिशत

2017 में नगरोटा बगवां में कुल मतदाता

वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में नगरोटा बगवां विधासनभा क्षेत्र में 40527 पुरुष, 40215 महिलाएं व कुल 81742 मतदाता थे।

वर्ष 2017 में इन मतदाताओं ने किया था अपने मत का प्रयोग

29510 पुरुष, 33,844 महिलाएं व कुल 64,534 मतदाताओं ने मतदान किया था जबकि

84.16 प्रतिशत मतदान रहा था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top