खबर आज तक

Himachal

झूमते पर्यटकों को होटल पहुंचाएगी पुलिस – सीएम मौज मस्ती करने आते हैं पर्यटक , हवालात की सैर ना करवाए

हिमाचल प्रदेश में पांच जनवरी तक ढावा, रेस्तरां व दुकानें रातभर रख सकेंगे खुली

शिमला: हिमाचल आए या आने वाले सैलानियों के लिए खुशखबर है। अधिक शराब के सेवन पर बहक जाने पर पुलिस उन पर कार्रवाई नहीं करेगी, बल्कि उन्हें होटल पहुंचाएगी। इसके अलावा प्रदेश में पांच जनवरी तक ढाबा, रेस्तरां व दुकानें रातभर खुली रहेंगी। सरकार ने नियमों में छूट दी है कि यदि पर्यटन कारोबारी चाहता है तो रात को भी सैलानियों के लिए सेवा उपलब्ध करवा सकता है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को राजधानी शिमला में विंटर कार्निवाल का शुभारंभ करने के बाद कहा कि सैलानी मौज मस्ती करने आते हैं, उन्हें हवालात की सैर करवाना ठीक नहीं है। यदि सैलानी झूम जाता है तो पुलिस उसे होटल पहुंचाएगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था सिर्फ सैलानियों के लिए लागू होगी। स्थानीय लोगों को

इसमें कोई छूट नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के दौरान हिमाचल के पर्यटन को बहुत नुकसान हुआ

था। उम्मीद नहीं थी कि इसकी भरपाई होगी। दो-तीन दिन में हिमाचल में सैलानियों की संख्या काफी बढ़ी है। कुल्लू-मनाली में

सैलानी, हवालात की सैर करवाना ठीक नहीं

हिमाचल आए या आने वाले सैलानियों के लिए खुशखबर है। अधिक शराब के सेवन पर बहक जाने पर पुलिस उन पर कार्रवाई नहीं करेगी, बल्कि उन्हें होटल पहुंचाएगी। इसके अलावा प्रदेश में पांच जनवरी तक ढाबा, रेस्तरां व दुकानें रातभर खुली रहेंगी। सरकार ने नियमों में छूट दी है कि यदि पर्यटन कारोबारी चाहता है तो रात को भी सैलानियों के लिए सेवा उपलब्ध करवा सकता है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को राजधानी शिमला में विंटर कार्निवाल का शुभारंभ करने के बाद कहा कि सैलानी मौज मस्ती करने आते हैं, उन्हें हवालात की सैर करवाना ठीक नहीं है। यदि सैलानी झूम जाता है तो पुलिस उसे होटल पहुंचाएगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था सिर्फ सैलानियों के लिए लागू होगी। स्थानीय लोगों को इसमें कोई छूट नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के दौरान हिमाचल के पर्यटन को बहुत नुकसान हुआ है था। उम्मीद नहीं थी कि इसकी भरपाई होगी। दो-तीन दिन में हिमाचल में सैलानियों की संख्या काफी बढ़ी है। कुल्लू-मनाली पर्यटक वाहनों की भारी आमद के कारण लंबा यातायात जाम लग रहा है। शिमला में ही एक ही दिन में औसतन 16 हजार पर्यटक वाहन आ रहे हैं। शहर के सर्कुलर मार्ग को चौड़ा करने के लिए सरकार ने भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी कर दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top