खबर आज तक

Himachal

Lok Sabha Election से पहले अब असंतुष्टों को मनाएगी सुक्‍खू सरकार, बागी विधायकों को वापस लाने की रणनीति पर काम शुरू

Lok Sabha Election से पहले अब असंतुष्टों को मनाएगी सुक्‍खू सरकार, बागी विधायकों को वापस लाने की रणनीति पर काम शुरू

 

Lok Sabha Election 2024 हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले सुक्‍खू सरकार अब असंतुष्टों को मनाने में लगी है। चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है ऐसे में पार्टी अयोग्य घोषित विधायकों को वापस लाने की रणनीति पर काम कर रही है। इसके लिए इनकी एकजुटता को तोड़ने पर काम किया जाएगा। इस राजनीतिक घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली पहुंचे।

पूर्ण बहुमत होने के बावजूद राज्यसभा चुनाव में हार और उसके बाद पैदा हुए राजनीतिक संकट से बाहर निकलने के लिए प्रदेश कांग्रेस व सरकार प्रयास कर रही हैं।

शिमला से दिल्ली तक कई स्तर पर मंथन हो चुका है। लोकसभा चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है, ऐसे में पार्टी अयोग्य घोषित विधायकों को वापस लाने की रणनीति पर काम कर रही है। इसके लिए इनकी एकजुटता को तोड़ने पर काम किया जाएगा।

दिल्‍ली पहुंचे सुखविंदर सुक्‍खू

केंद्रीय नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव से पहले इस पर काम शुरू करने को कहा है। इस राजनीतिक घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली पहुंचे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से पूरे घटनाक्रम पर चर्चा की। खरगे ने अयोग्य घोषित विधायकों के बारे में मुख्यमंत्री से पूछा। मुख्यमंत्री ने गुरुवार देर रात खरगे व महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ मुलाकात की थी, जबकि शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने रिपोर्ट में बताया है कि विधायकों को एकजुट रखने व उनकी नाराजगी को दूर करने पर काम हो रहा है। केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने जो सुझाव दिए थे, उन पर कितना काम किया जा चुका है, यह भी बताया। मुख्यमंत्री ने हाईकमान को बताया कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जो गारंटियां दी थीं, उनमें से पांच को पूरा किया जा चुका है। गठन के कामकाज पर भी बैठक में चर्चा की गई है।

कार्यकारी अध्यक्ष होंगे तैनात

पार्टी हाईकमान ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को लोकसभा चुनाव में सभी को साथ लेकर चलने और चुनाव पर पूरा ध्यान केंद्रित करने को कहा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस संगठन में संतुलन बनाने के लिए कार्यकारी अध्यक्ष तैनात किए जाएंगे। विधानसभा चुनाव से पहले भी चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए थे।

इनमें से दो हर्ष महाजन व पवन काजल कांग्रेस छोड़ चुके हैं। राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग के बाद राजेंद्र राणा ने भी कार्यकारी अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया है। चौथे कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार विधानसभा उपाध्यक्ष हैं। प्रदेश अध्यक्ष बदलने की चर्चा है। ऐसा इसलिए क्योंकि पार्टी प्रतिभा सिंह को मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी में है।

प्रतिभा सिंह से भी ली जाएगी रिपोर्ट

कांग्रेस हाईकमान ने पहले लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के साथ मुलाकात कर उनसे फीडबैक लिया था। उसके बाद उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने दिल्ली में सोनिया गांधी व प्रियंका से मुलाकात की थी। अब मुख्यमंत्री दिल्ली गए थे। अब पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को दिल्ली बुलाकर रिपोर्ट ली जाएगी। यही नहीं लोकसभा चुनाव पर संगठन की तैयारियों पर चर्चा होगी। कुछ अन्य वरिष्ठ मंत्रियों से भी मुलाकात कर उनका पक्ष सुना जाएगा।

सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएंगे

प्रदेश सरकार ने पांच गारंटियों को पूरा कर दिया है। इसके अलावा 15 माह में सरकार ने जो काम किए हैं, उनका रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रखा जाएगा। घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों को गिनाया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top