खबर आज तक

Himachal

Himachal Weather updates: ठंड के लिए तैयार रहें; बदल रहे हैं मौसम के मिजाज, पढ़िए पूरी ख़बर

Himachal Weather updates

Himachal Weather updates: दो दिन से धूप निकलने के कारण हिमाचल प्रदेश में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

वहीं धर्मशाला में भी धूप खिलने के चलते मौसम काफी सुहावना बना हुआ है। सुबह शाम काफ़ी ठंड का सामना लोगों को करना पड़ रहा है।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक का अंतर आया है। कुछ स्थानों पर वृद्धि और कुछ पर गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल में आने वाले दिनों में ठंड ( Cold in Himachal) बढ़ने की संभावना है।

11 दिसंबर से सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 11 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा इसके कारण प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर चार दिनों तक रहने का अनुमान है। दिसंबर माह के दौरान बीते वर्षों की तरह शिमला और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में मैदानों की अपेक्षा रातें गर्म हैं। हालांकि बीते पांच वर्षों के दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है।

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि शिमला और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में बीते वर्षों की अपेक्षा कोई विशेष अंतर नहीं आया है। सर्दियों में अक्सर मैदानी क्षेत्रों में रातें ज्यादा सर्द दर्ज की जाती हैं।

आने वाले दिनों में बढ़ेगा ठंड का प्रकोप 

इन दिनों सूर्य पृथ्वी के ज्यादा नजदीक होता है लेकिन सूर्य की किरणें सीधे न पड़कर तिरछी होती हैं। मैदानी क्षेत्रों विशेषकर नदियों और उसके आसपास के क्षेत्र में कोहरे का ज्यादा असर रहता है जिसके कारण सुबह और शाम ज्यादा ठंडक रहती है।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक का अंतर आया है। कुछ स्थानों पर वृद्धि और कुछ स्थानों पर गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में धूप खिलने के बावजूद एक से दो डिग्री की गिरावट आई है। आने वाले दिनों में और गिरावट आने का अनुमान है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top