खबर आज तक

Himachal

Breaking: हिमाचल के चम्बा में भूंकप के झटकें, रियेक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई तीव्रता

हिमाचल प्रदेश के चम्बा में भूकंप के झटकें महसूस किये गए है। रियेक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई है। हालांकि चम्बा में आए भूकंप से किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। मगर भूकंप के झटकों से लोग सहम उठे थे।

चम्बा में आए भूकंप की तीव्रता ज्यादा रही है। जिसके चलते लोग सहम गए थे। लेकिन भूकंप के झटकें आने से किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

राज्य में बीते कुछ सालों से लगातार अंतराल में भूकंप के झटके महसूस किये जा रहे है। इस साल भी प्रदेश के कई स्थानों पर भूकंप के झटकें महसूस किये जा चुके है। मगर राज्य में अभी तक भूकंप से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। राज्य में मानसून का कहर जारी है। राज्य में मानसून की बौछारों ने जमकर कहर बरपाया है। इसी दौरान भूकंप के झटकें आने से लोगों में प्राकृतिक आपदा का भंय सता रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top