खबर आज तक

Himachal

1977 के चुनाव में पहली बार हिमाचल प्रदेश में चारों सीटें हारी थी कांग्रेस

1977 के चुनाव में पहली बार हिमाचल प्रदेश में चारों सीटें हारी थी कांग्रेस

59.56 प्रतिशत यानी 11,67,927 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इनमें से 2.49 प्रतिशत मत किसी न किसी कारण से रद्द हो गए थे।

1977 के चुनाव में हिमाचल प्रदेश में 19,61,050 कुल मतदाता थे। इनमें 10,05,259 पुरुष और 9,55,791 महिला मतदाता थीं। 59.56 प्रतिशत यानी 11,67,927 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इनमें से 2.49 प्रतिशत मत किसी न किसी कारण से रद्द हो गए थे। कुल मतदान केंद्र 3361 थे। चार सीटों पर 25 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। महिला उम्मीदवार कोई नहीं थी। दो नामांकन रद्द हुए और 9 ने नाम वापस लिए। मैदान में खड़े 14 उम्मीदवारों में से छह की जमानत जब्त हो गई थी। चारों सीटों पर कांग्रेस को पहली बार हार का मुंह देखना पड़ा था। बीएलडी से शिमला से बालक राम, मंडी से गंगा सिंह, कांगड़ा से दुर्गा चंद और हमीरपुर से रंजीत सिंह ने जीत हासिल की थी।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top